वीरभूमि गढ़वाल का चौथा जवान शहीद, पौडी के नायक हरेंद्र सिंह ने दिया देश के लिए सर्वोच्च बलिदान।

Spread the love

जम्मू कश्मीर में शनिवार को एक जेसीओ समेत दो जवानों के शव बरामद हुए हैं।  दोनों जवान उत्तराखण्ड के रहने वाले थे।शहीद सूबेदार अजय सिंह ट‍िहरी ज‍िले के, ओर नायक हरेंद्र सिंह पौड़ी ज‍िले के न‍िवासी हैं।भारतीय सेना के अनुसार जम्मू कश्मीर के पुंछ में टेररिस्ट ऑपरेशन के दौरान सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज‍िले में मेंढर सेक्‍टर के नरखास के घने जंगलों में चलाए जा रहे तलाशी अभियान  में शामिल थे, ओर तलाशी अभियान के दौरान शहीद हो गए थे। सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह जंगलों में छिपे आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों की ओर से शुरू किए गए तलाशी अभियान का हिस्सा थे। बताया गया कि 14 अक्टूबर 2021को आतंकवादियों के साथ भीषण गोलाबारी के बाद सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह के साथ कम्‍युन‍िकेशन नेटवर्क बंद हो गया था। आतंकवादियों को ढेर करने और सैनिकों के साथ कम्‍युन‍िकेशन बहाल करने के बाद अथक तलाशी अभियान जारी रहा। इस दौरान शन‍िवार शाम को सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह के शव बरामद किए गए।

जम्मू कश्मीर में सेना के सात जवानों की हत्या करने में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए पुंछ और राजौरी जिलों में तालाशी अभियान  शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। शहीद सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह दोनों जवान उत्तराखण्ड के रहने वाले थे। सूबेदार अजय स‍िंह जहां रामपुर ग्राम, तहसील नरेंद्र नगर, टिहरी ज‍िले के रहने वाले थे।
वहीं शहीद नायक हरेंद्र स‍िंह पौड़ी गढ़वाल ज‍िले के ग्राम पीपलसारी, पोस्ट रिखनीखाल तहसील लैंसडाउन में है।

इससे पहले कल शुक्रवार को उत्तराखण्ड के 2 और बेटों ने जम्मू कश्मीर में देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।
17 गढ़वाल राइफल के विक्रम सिंह नेगी और योगेम्बर सिंह ने जम्मू कश्मीर के पुंछ, राजौरी में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए, देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। शुक्रवार को टिहरी गढ़वाल के 26 वर्षीय, विक्रम सिंह नेगी और चमोली के 27 वर्षीय, योगेम्बर सिंह की शहादत हुई थी।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *