चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखंड ने गढ़वाल परिक्षेत्र के समस्त जनपद प्रभारियों को किये निर्देश जारी।
मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड।
देहरादून– चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने ए.पी. अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखंड ने गढ़वाल परिक्षेत्र के समस्त जनपद प्रभारियों को निर्देश जारी।
1. बिना पंजीकरण चारधाम यात्रा करने वाले यात्रियों के वाहनों को चैकिंग बैरियरों से ही वापस किया जाये।
2. धामों की क्षमता के अनुसार ही श्रृद्धालुओं को धामों की ओर भेजा जाये। क्षमता से अधिक आने वाले श्रद्धालुओं को हरिद्वार, ऋषिकेश एवं अन्य निर्धारित स्थलों पर ही रोकने की व्यवस्था की जाये।
3. पी0ए0 सिस्टम के माध्यम से श्रृद्धालुओं/आमजनमानस को चारों धामों, यात्रा मार्ग, पार्किंग एवं अन्य यात्रा सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाये।
4. चारधाम यात्रा के सम्बन्ध में फेक न्यूज फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये।
5. चारों धामों की सुरक्षा के दृष्टिगत धामों के अन्दर फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी प्रतिबन्धित है। मन्दिर प्रागंणों में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी करने वालों को हतोत्साहित किया जाये।
6. धार्मिक स्थलों पर अमर्यादित कार्य करने वालों के विरुद्ध ऑपरेशन मर्यादा के अन्तर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाये।
सभी चारधाम यात्रा मार्ग खुले हैं,सभी यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्थित है। सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर दौगुना यात्रियों का आवागमन हो रहा है।एक सप्ताह के अन्तराल में धामों की क्षमता से अधिक लगभग 04 लाख श्रृद्धालुओं द्वारा दर्शन किये जा चुके है।
गंगोत्री एवं यमुमोत्री यात्रा मार्ग पर यातायात का अधिक दबाव(लगभग 1600 वाहन) होने के कारण मुख्य-मुख्य पड़ावों से निश्चित अन्तराल पर वाहनों छोड़ा जा रहा है। देहरादून एवं टिहरी से गंगोत्री एवं यमुमोत्री धाम जाने वाले यात्रियों को फिलहाल निर्धारित स्थानों पर रोका गया है।
जनपद रूद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत यात्री वाहनों का अत्यधिक दबाव होने के फलस्वरूप यात्री वाहनों को दगडिया बैरियर फाटा, सेरसी, काकड़ागाड में कुछ समय के लिये रोका जा रहा है एवं अन्य स्थानों जैसे- श्रीनगर, ऋषिकेश में भी पुलिस द्वारा निर्धारित स्थानों (चिन्हित होल्डिंग एरिया) पर यात्रियों को सूचित करते हुए उनको कुछ समय के लिये रोका जा रहा है।
चारधाम यात्रा मार्गों में मौसम सामान्य है, चारों धामों में ठहरे अनुमानित व्यक्तियों की संख्या-
श्री यमुनोत्री धाम 500-600
श्री गंगोत्री धाम 4000-5000
श्री केदारनाथ धाम 25000
श्री बद्रीनाथ धाम 6000
श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस की एडवायजरी
फिलहाल गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम हेतु जाने वाले श्रृद्धालुओं से अपील है कि वहां पर अत्यधिक भीड़ होने के फलस्वरूप अपने सुविधानुसार स्थानों पर विश्राम करने का कष्ट करें एवं उपरोक्तानुसार भविष्य में चारधाम यात्रा को प्लान करें।
चारधाम यात्रा हेतु पंजीकृत श्रृद्धालु को ही धाम हेतु भेजा जा रहा है। अपना व अपने साथियों का पंजीकरण अवश्य करवायें।
पंजीकृत तिथियों पर ही सम्बन्धित धामों हेतु यात्रा करें ।
बुजुर्ग व्यक्ति अपने स्वास्थय का ध्यान रखते हुए आवश्यक जीवन औषधियों के साथ ही यात्रा करें। किसी प्रकार की समस्या होने पर डायल 112 पर कॉल करें।
रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 04.00 बजे तक यात्री वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित है।
हैली टिकट फ्रॉड से बचें व अधिकृत साईट https://heliyatra.irctc.co.in से ही हैली टिकट बुक करायें ।
पुलिस सहायता हेतु हेल्प लाईन नम्बर 112 पर कॉल करें।
अफवाहों से दूर रहें। आवश्यक सूचनाओं हेतु नजदीकी पुलिस सहायता केन्द्र एवं थानों से सम्पर्क करें।

