राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन में शामिल हुए मुख़्यमंत्री, सांसद, मंत्री, विधायक दी शुभकामनायें।

राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन में शामिल हुए मुख़्यमंत्री, सांसद, मंत्री, विधायक दी शुभकामनायें।
Spread the love

देह१रादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को विधानसभा, देहरादून में राज्यसभा सीट के लिए प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन के अवसर पर उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने दिनेश आर्य को नामांकन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या, दी शुभकामनायें।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आज विधानसभा भवन, देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा चुनाव हेतु अधिकृत प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहकर दिनेश आर्य को नामांकन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने कहा कि दिनेश आर्य जी एक जमीन से जुड़े नेता रहे है और उनका संगठन और पार्टी के साथ कार्य करने का लंबा अनुभव रहा है। ऐसे मे वह राज्यसभा में उत्तराखंड की आवाज और यहाँ के जन मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे जिसका लाभ निश्चित ही राज्य को प्राप्त होगा।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण उपस्थित रहे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *