Chardham Yatra पर सख्त हुई सरकार,सनसनी खबर फैलाने वाले के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश।
देहरादून– Chardham Yatra पर सख्त हुई सरकार
चारधाम यात्रा को लेकर गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय की पत्रकार वार्ता,व्यवस्थाओं को लेकर चल रही चर्चाओ पर दिया जवाब, गंगोत्री में सिंगल रोड की वजह से गेट सिस्टम लागू किया गया है, यात्रियों के लिए खानपान और टॉयलेट की व्यवस्था की है, यात्रियों की ज्यादा संख्या को देखते हुए उन्हें रोका जा रहा है,ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण के एकसाथ आए वाहनों से बढ़ी परेशानी, RTO को सख्त निर्देश किए गए जारी, रजिस्ट्रेशन की तारीख को सख्ती से देखा जाए, टूर ऑपरेटर का लाइसेंस भी रद्द करने के आदेश, यात्रा मार्ग के होल्डिंग Areas का होगा चिन्हीकरण, टूर ऑपरेटर के साथ भी अधिकारियों की होगी बैठक, यात्रा होल्ड होने पर यात्रियों को मिलेगी मैसेज से जानकारी, यात्रा में मौत को लेकर सनसनी खबर फैलाने वाले के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश।
देहरादून स्थित मीडिया सेंटर में गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने चार धाम यात्रा को लेकर पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि अभी तक 26 लाख 73 हजार 519 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाएं हैं, जिनमें से 2 लाख 74 हजार श्रद्धालु दर्शन भी कर चुके हैं। साथ ही हरिद्वार, ऋषिकेश में ऑफलाइन पंजीकरण की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि इस बार यात्रा में पिछली बार की तुलना में करीब दो गुना अधिक श्रद्धालु आ रहे हैं। जिसके चलते यात्रा में अधिक दबाव बढ़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं की अधिक संख्या का यह भी कारण है कि जिन श्रद्धालुओं की दर्शन तिथि दूर है वह भी उस तिथि से पूर्व दर्शन कर रहे हैं। ऐसे में अब चेकिंग भी की जाएगी।
श्रद्धालुओं से भी अनुरोध है कि अपनी दर्शन की तिथि पर ही दर्शन करें। इसके साथ ही अभी तक यात्रा के दौरान 11 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो चुकी है, जिसको लेकर उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा लगातार हेल्थ चेकअप किया जा रहा है। बावजूद इसके कुछ श्रद्धालु मना करने के बाद भी यात्रा कर रहे हैं।

