सोनप्रयाग से पूर्व सीतापुर के पास नदी में बहा श्रद्धालु, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू।

सोनप्रयाग से पूर्व सीतापुर के पास नदी में बहा श्रद्धालु, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू।
Spread the love

रुद्रप्रयाग– कोतवाली सोनप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि सीतापुर पार्किंग के पास एक युवक नदी के किनारे दूसरे छोर पर फंसा हुआ है। श्री केदारनाथ यात्रा पर आया एक श्रद्धालु संजय, निवासी महाराष्ट्र नदी में स्नान करते समय अचानक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया व बहते हुए नदी के दूसरे छोर पर पहुँच गया और पानी का बहाव तेज़ होने की वजह से वंही फ़स गया तथा वहां से निकल नहीं पाया ।  SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रस्सी की सहायता से श्रद्धालु संजय के पास लाइफ जैकेट व लाइफ बोया पहुँचाया जिसके बाद पूर्ण सावधानी से रस्सी की सहायता से किनारे खींचकर सुरक्षित निकाला गया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *