उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा बरसा पानी, गुलरभोज में 91.5 मिमी बारिश, काशीपुर और गदरपुर भी जमकर बरसे; आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट।
देहरादून– पिछले 24 घंटे से राजधानी देहरादून में बारिश का सिलसिला जारी
शहर के कई इलाकों में हो रही है पिछले 24 घंटे से हल्की मध्यम बारिश
मौसम विभाग ने बारिश का जारी किया है पूर्वानुमान
प्रदेश के मैदानी क्षेत्र के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में भी बारिश का है पूर्वानुमान
चमोली रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ बागेश्वर चंपावत जैसे क्षेत्रों में बारिश का है पूर्वानुमान लगातार बारिश का सिलसिला है जारी
उत्तराखंड में बारिश का दौर लगातार जारी है। प्रदेश के कई जिलों में बीते घंटों के दौरान अच्छी बारिश दर्ज की गई है। वर्षा के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। यहां गुलरभोज में 91.5 मिमी, काशीपुर में 89.0 मिमी और गदरपुर में 86.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्रदेशभर की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा गया है। मौसम संबंधी सभी अलर्ट को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि लोग समय रहते सतर्क हो सकें और आवश्यक एहतियाती कदम उठा सकें।
नैनीताल और चंपावत में भी भारी बारिश
नैनीताल जिले में भी बारिश का असर देखने को मिला। कोश्याकुटोली में 87.5 मिमी, नैनीताल में 78.5 मिमी और धारी में 66.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
चंपावत जिले के पाटी में 72.5 मिमी, लोहाघाट में 68.5 मिमी और चंपावत में 60.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
पहाड़ों में भी बारिश का सिलसिला
पौड़ी गढ़वाल जिले में नैनीडांडा में 65.0 मिमी, लैंसडौन में 54.0 मिमी और कालागढ़ में 52.5 मिमी बारिश हुई। अल्मोड़ा जिले में जैंती में 63.0 मिमी, शीतलाखेत में 61.5 मिमी और रानीखेत में 57.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
देहरादून जिले में निरंजनपुर में 57.0 मिमी, रायवाला में 20.5 मिमी और चकराता में 18.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।
पिथौरागढ़ में गनाई गंगोली में 47.5 मिमी, गंगोलीहाट में 46.0 मिमी और बेरीनाग में 38.0 मिमी बारिश हुई। बागेश्वर में डंगोली में 47.0 मिमी, कांडा में 44.5 मिमी और लिटी में 34.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
चारधाम क्षेत्रों में भी बारिश
उत्तरकाशी जिले में जानकी चट्टी में 43.0 मिमी, गंगोत्री में 41.0 मिमी और हर्षिल में 33.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। चमोली में पोखरी में 42.0 मिमी, औली में 40.0 मिमी और गौचर में 38.5 मिमी वर्षा हुई।
रुद्रप्रयाग जिले में अगस्त्यमुनि में 26.0 मिमी, जखोली में 25.5 मिमी और सोनप्रयाग में 25.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
हरिद्वार जिले में खानपुर में 23.5 मिमी, लक्सर में 21.5 मिमी और हरिद्वार में 19.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं टिहरी गढ़वाल में चंबा में 19.5 मिमी, कनाताल में 18.5 मिमी और नई टिहरी में 16.5 मिमी वर्षा हुई।
आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से मौसम संबंधी अलर्ट पर ध्यान देने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

