शिखर फाल के पास हुआ सड़क हादसा,खाई में गिरा वाहन, 2की हुई मौत, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती।

शिखर फाल के पास हुआ सड़क हादसा,खाई में गिरा वाहन, 2की हुई मौत, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती।
Spread the love

देहरादून– सोमवार की तड़के सुबह देहरादून के राजपुर क्षेत्र के शिखर फाल के पास सड़क हादसा हो गया। दअरसल एक वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ और राजपुर थाना पुलिस ने लोगों को बाहर निकाला। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। जिसमें एक पुरूष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का उपचार चल रहा है।

 

गाड़ी सड़क से नीचे गहरी खाई में गिरी हुई थी, राजपुर पुलिस द्वारा मौके पर एसडीआरएफ के साथ राहत एवं बचाव कार्य किया, एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों की मदद से खाई में गिरे हुए व्यक्तियों को काफी मशक्कत करने के बाद बाहर निकाला गया। घायल व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि उक्त थार गाड़ी वाहन संख्या- UK01D 3333 में वे 05 लोग घूमने के लिए शिखर फॉल आये थे, जब वह शिखर फॉल से वापस अपने घर के लिए लौट रहे थे तभी अचानक गाड़ी में ब्रेक फैल हो गए और गाड़ी नीचे खाई में गिर गई। जिसमे आयुष शर्मा पुत्र दिनेश दत्त शर्मा निवासी 34/3 तेग बहादुर रोड , डालनवाला देहरादून उम्र 30 वर्ष, मर्चेंट नेवी में कार्य करता था, व अवनी कुकरेती पुत्री आशीष कुकरेती निवासी कोलागढ़ थाना कैंट देहरादून उम्र 29 वर्ष मसूरी रोड में कैफे चलाता था जिनकी मौके पर ही मृत्यु ही गई।

जबकि सागर नरूला पुत्र गुलशन कुमार निवासी 82 फतेह नगर दिल्ली उम्र 29 वर्ष, व युवराज बिष्ट पुत्र के.ओ.बिष्ट निवासी कालिदास रोड देहरादून उम्र 33 वर्ष, व ईशा पुत्री राकेश चंद्र निवासी चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग धरमपुर देहरादून उम्र 28 वर्ष। गंभीररूप से घायल हुए जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *