यूपी सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर रूद्रपुर के युवक के साथ 21 लाख की ठगी।

यूपी सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर रूद्रपुर के युवक के साथ 21 लाख की ठगी।
Spread the love

उधमसिंह नगर– यूपी सचिवालय में नौकरी दिलाने और खुद को सचिवालय में अनुसचिव बता कर रुद्रपुर ट्राजिट कैंप थाना क्षेत्र के एक युवक से 21 लाख 29 हजार 700 सौ रुपए की धोखा धडी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से उत्तरप्रदेश सरकार लिखी हुई एक लग्जरी कार भी बरामद हुई है। आरोपी लखनऊ से भी धोखा धडी के मामले में जेल जा चूका है। दरअसल 28 जून को कोर्ट के आदेश पर थाना ट्राजिट कैंप पुलिस ने आरोपी सर्वेश यादव पत्नी शालू वर्मा निवासी ग्राम अधौली जिला बाराबंकी उत्तरप्रदेश और श्याम मोहन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद से थाना पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुटी हुई थी। 26 अक्तूबर को थाना पुलिस ने वादी को साथ में लेते हुए आरोपी सर्वेश यादव ग्राम उधोली थाना सफदरगंज जिला बाराबंकी उत्तरप्रदेश के घर में दबिश देते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। टीम ने गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पुलिस कल कोर्ट में पेश करेगी ।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ ट्रांसिट कैंप थाना मैं धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज था जिसके बाद थाना पुलिस ने आरोपी को बाराबंकी से गिरफ्तार किया है आरोपी पूर्व में भी धोखाधड़ी के मामले से लखनऊ से जेल जा चुका है। आरोपी से उत्तरप्रदेश सरकार लिखी हुई एक लग्जरी कार भी बरामद की गई है।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *