उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट, आज इन जिलों में रहेंगे स्कूल बंद, आदेश जारी।

उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट, आज इन जिलों में रहेंगे स्कूल बंद, आदेश जारी।
Spread the love

देहरादून– उत्तराखंड में देर रात से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार 28 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं तेज बारिश व गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना जताई है। साथ ही प्रदेश के 9 जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

28 और 29 जुलाई को उत्तराखंड के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

देहरादून समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई हैं, आईएमडी ने कई जिलों के लिए फ्लैश फ्लड का अलर्ट भी जारी किया हैं, वंही मौसम विभाग ने चारधाम यात्रियों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की हैं, भूस्खलन और चट्टान गिरने का बढ़ा खतरा भी बताया गया है जिससे कि नदी-नालों के उफान और जलभराव की आशंका बनी रहती हैं, गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर विशेष सतर्कता, राज्य और जिला आपदा नियंत्रण केंद्र 24×7 अलर्ट मोड पर रखा गया हैं, और सभी जिलों को राहत-बचाव संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं, प्रशासन ने नागरिकों से मौसम विभाग की एडवाइजरी व नदी नालों व खतरे वाली जगह से दूर रहने के लिए अपील की गई है

इनमें उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल शामिल है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के अत्यंत तीव्र की आशंका जताई है।

प्रदेश के और जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने के साथ तेज बारिश की सम्भावना जताई गई हैं। मौसम विभाग के अलर्ट को लेकर देहरादून, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, पौड़ी और चमोली जिले में स्कूलों 1 से 12 स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रो को बंद रखने के आदेश दिए हैं। मौसम विभाग ने 29 जुलाई को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *