विवाह के आठ महीने बाद विवाहिता ने मौत को लगाया गले, पति सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
देहरादून– *‘सॉरी मम्मी, अब और सहन नहीं होता…’ Video बनाकर नवविवाहिता ने कर लिया सुसाइड, 8 महीने पहले हुई थी शादी*
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. शादी के महज आठ महीने बाद महिला ने आत्महत्या कर ली. घटना से पहले उसने एक वीडियो बनाया, जिसमें वह अपनी मां से माफी मांगते हुए कहती है कि, “सॉरी मम्मी मैं ऐसे जा रही हूं, लेकिन अब और सहन नहीं होता. मैं इनकी मानसिकता को नही बदल सकी.” मामले में मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, सृष्टि कंडारी की शादी नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुई थी. सौरभ सचिवालय सेवा में कार्यरत बताए जा रहे हैं, जबकि सृष्टि पौड़ी के श्रीकोट क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका थीं. शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के रिश्तों में तनाव की बात सामने आने लगी।
देहरादून में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की खबर बेहद दुखद और झकझोर देने वाली है। यदि किसी बेटी को अपनी आख़िरी घड़ी में यह कहना पड़े कि “अब और सहन नहीं होता”, तो यह केवल एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की चिंता का विषय है।
हम अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रहे हैं, उन्हें सफल करियर के लिए तैयार कर रहे हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि हम उन्हें मानसिक रूप से भी मजबूत बनाना सिखाएँ।

