स्वतंत्रता दिवस पर काशीपुर में लहराएगा 135 फीट ऊंचा तिरंगा, निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा।

स्वतंत्रता दिवस पर काशीपुर में लहराएगा 135 फीट ऊंचा तिरंगा, निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा।
Spread the love

काशीपुर– स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काशीपुर में राष्ट्रभक्ति का भव्य उत्सव देखने को मिलेगा। काशीपुर नगर निगम की ओर से 15 अगस्त को 135 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का भव्य लोकार्पण किया जाएगा।  15 अगस्त की सुबह 11:30 बजे नगर निगम प्रांगण से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा नगर निगम प्रांगण से शुरू होकर अल्ली खां चौक तक जाएगी। इस दौरान जनता से अपील की है कि आप भी इस तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हों

तिरंगा यात्रा के बाद दोपहर 12 बजे अल्ली खां चौक पर 135 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का भव्य लोकार्पण किया जाएगा। नगर निगम की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है।

काशीपुर के मेयर दीपक बाली ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल हों और तिरंगे की आन-बान-शान के लिए एकजुट होकर इस गौरवपूर्ण अवसर को यादगार बनाएं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गर्व और गौरव का पर्व है। ऐसे अवसर पर प्रत्येक नागरिक को देश के प्रति अपने सम्मान और जिम्मेदारी का प्रदर्शन करना चाहिए। नगर निगम की ओर से लोगों से आह्वान किया गया है कि वे तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देशभक्ति के रंग में रंगें और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दें।

काशीपुर में 135 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *