देहरादून में बारीश का रेड अलर्ट, जनपद के आंगनवाड़ी केन्द्रो व कक्षा 1 से 12 तक स्कूल रहेंगे बंद।

Spread the love

देहरादून– वर्तमान मौसम की स्थिति और मौसम संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए देहरादून ने 20 अगस्त को जनपद के सभी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। आदेश के अनुसार 20 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा।

मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया है। संबंधित विभागों और संस्थानों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

वर्तमान में जनपद अन्तर्गत हो रही तीव्र वर्षा एवं निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, National Disaster Alert Portal ने दिनांक 19 अगस्त, 2026 को जारी अद्यतन मौसम नॉवकास्ट / फॉरकास्ट के अनुसार दिनांक 20 अगस्त, 2026 के मध्याह्न तक जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की सम्भावना के दृष्टिगत ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिससे जनपद अंतर्गत किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 20.08.2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 20.08.2026 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया गया हैं।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *