भद्रराज मन्दिर ट्रैक पर देर रात रास्ता भटके 05 ट्रैकर,एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

भद्रराज मन्दिर ट्रैक पर देर रात रास्ता भटके 05 ट्रैकर,एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।
Spread the love

देहरादून– देहरादून भद्राज ट्रैक पर देर रात रास्ता भटके 05 ट्रैकर,एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, देर रात्रि को सभी को किया गया सकुशल रेस्क्यू, थाना सहसपुर के माध्यम से भेजा गया घर।

देहरादून के गांव कोटी ढलानी में जंगल में ट्रैकिंग के दौरान रास्ता भटके 05 लोगों को SDRF ने देर रात ढूंढ कर सुरक्षित निकाल लिया।

कल देर रात्रि डी सी आर देहरादून की ओर से SDRF को सूचना दी गयी कि थाना सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत कोटी ढलानी-भद्रराज में 05 लोग ट्रैकिंग करने गए थे, जो रास्ता भटक जाने के कारण जंगल में कही भटक गए है। सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर में व्यवस्थापित SDRF रेस्क्यू टीम के द्वारा रात में ही सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया।

SDRF रेस्क्यू टीम व जिला पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद 05 लोगों को ढूंढ लिया गया। तत्पश्चात 5 ट्रेकर को सुरक्षा प्रदान करते हुए सकुशल थाना सहसपुर पहुँचाया गया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *