खाद्य मंत्री ने किया बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति का औचक निरीक्षण, किसानो से वार्ता कर सुनी उनकी समस्याएँ,धामी सरकार है किसान भाइयों के साथ,उनके हितों के लिए किया जायेगा कार्य।
देहरादून– आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या सहसपुर पहुंची जहाँ उन्होंने राजकीय अन्न भंडार क्रय केंद्र और बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय मंत्री ने किसानों को धान खरीद में आ रही दिक्कतों को सुना, साथ ही किसानो के साथ व फोन पर बात की, ओर किसानों से भुगतान के बारे में जानकारी ली। किसानो ने उन्हें बताया कि उन्हें धान खरीद का भुगतान समय पर प्राप्त हो रहा है। साथ ही खाद्य मंत्री ने क्रय केंद्र में विभागीय अधिकारियो से किसानों को मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उन्हें यह जानकर बड़ी ख़ुशी हुई कि हमारे किसान भाइयों को उनके धान खरीद का भुगतान समय पर प्राप्त हो रहा है और वह सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा ही हमारी सरकार किसान भाइयों के साथ खड़ी है और सरकार किसानों के हितों के लिए हर समय तैयार है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।
खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज सरकार डिजिटल कृषि मिशन पर काम कर रही है, ताकि किसान सीधे सरकार तक पहुंच सकें और सरकार सभी किसानों तक लाभ पहुंच सके। देश के छोटे किसानों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इस दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, ताकि खेती-किसानी की चुनौतियों को कम किया जा सके और किसानों की आमदनी को बढ़ाया जा सके।

