कोन बनेगा कांग्रेस अध्यक्ष? उत्तराखंड में 209 पीसीसी सदस्यों ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मतदान।

कोन बनेगा कांग्रेस अध्यक्ष? उत्तराखंड में 209 पीसीसी सदस्यों ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मतदान।
Spread the love

देहरादून– कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के लिए काउंडाउन शुरू हो चुका है। कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में आज नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के लिए मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई, सुबह 10 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई जो शाम 4 बजे तक चली, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत तमाम डेलीगेट्स ने मतदान की प्रक्रिया में भाग लिया, मतदान की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सुबह से ही कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला, वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस के कुल 223 डेलीगेट्स इस मतदान की प्रक्रिया में भाग लेंगे, 10 से अधिक डेलीगेट विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए राज्य से बाहर है जो कि वहीं से इस मतदान की प्रक्रिया में भाग लेंगे।

पूरे देश के साथ ही आज उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में वोट डालने की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारियों की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के निर्वाचित सदस्यों द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु सम्पन्न हुए चुनाव में पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी (पीआरओ) जी.सी. चन्द्रशेखर, सांसद, ए.पी.आर.ओ. मनोज भारद्वाज, ए.पी.आर.ओ. जयशंकर पाठक एवं डीआरओ देहरादून धर्मेन्द्र सोलंकी तथा एडीआरओ हर्ष बंसल द्वारा चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाई गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  गणेश गोदियाल सहित उत्तराखण्ड प्रदेश के 223 प्रदेश प्रतिनिधियों (पी.सी.सी. सदस्यों) में से 197 ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में स्थापित पोलिंग बूथ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन एवं डी.पी. सिंह ने नई दिल्ली में, पूर्व सांसद एवं पीआरओ बिहार प्रदेश प्रदीप टम्टा एवं डीआरओ बिहार हरीश ऐठानी ने पटना में, पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं पीआरओ झारखण्ड प्रकाश जोशी ने रांची में, एपीआरओ राजस्थान, जयेन्द्र रमोला ने जयपुर में तथा मनीष खण्डूरी, राजपाल बिष्ट, वैभव वालिया, पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण एवं माहित वालिया के पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के चलते कर्नाटक प्रदेश में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उत्तराखण्ड प्रदेश से कुल 209 प्रदेश प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव मे मतदान किया।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खडगे एवं वरिष्ठ नेता शशि थरूर उम्मीदवार के रूप में चुनाव में खडे हैं। मतदान स्थल पर पत्रकारों से बात करते हुए उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मतदान के माध्यम से होता है जबकि कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाने वाली पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कब नियुक्त हो जाते हैं लोगों को इसका पता समाचार चैनलों व समाचार पत्रो के माध्यम से मिलता है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *