कैलाश विजयवर्गीय का 4 दिवसीय उत्तराखंड प्रवास, सरकार से लेकर संगठन में हुई हलचल तेज़, कार्यकर्ताओं से किया आह्वान, बूथ स्तर पर पहुंचाएं विकास कार्यों की जानकारी।

कैलाश विजयवर्गीय का 4 दिवसीय उत्तराखंड प्रवास, सरकार से लेकर संगठन में हुई हलचल तेज़, कार्यकर्ताओं से किया आह्वान, बूथ स्तर पर पहुंचाएं विकास कार्यों की जानकारी।
Spread the love

देहरादून– बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजवर्गीय ने आज बीजेपी पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दिशा निर्देश दिए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानकारी देते हुए कहा कि जो भी बैठक हुई उसमें अभी तक संगठन की प्रगति पर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया का आज के समाज में बहुत बड़ा प्रभाव है और सोशल मीडिया में किस तरह के मुद्दे होने चाहिए उस पर भी राष्ट्रीय महामंत्री ने बातचीत की । उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के बीच में किस तरीके से सामंजस्य हो इसको लेकर भी कैलाश विजयवर्गीय बैठक की।

वहीं बीजेपी के सोशल मीडिया प्रभारी ने कहा कि बीजेपी का सोशल मीडिया बहुत ज्यादा एक्टिव है । उन्होने कहा की राष्ट्रीय महामंत्री को बताया गया कि किस तरीके से हमारा सेल काम करता है और जनता तक कैसे हम अपनी बात को कैसे पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से जो प्रचार-प्रसार हो रहा है और जनता का समर्थन मिल रहा है उस बारे में भी बैठक में चर्चा की गई।

प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में विजयवर्गीय ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पार्टी के मीडिया संबंधित कार्यकलापों की जानकारी लेते हुए सभी प्रतिभागियों को आवश्यक निर्देश दिए।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से आह्वान किया है कि वह केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाएं। वह प्रदेश मुख्यालय में भाजपा की सोशल मीडिया और मीडिया टीम से बातचीत की।

सभी प्रतिभागियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे। जिसके लिए मीडिया व सोशल टीम की भूमिका बेहद अहम हो जाती है।

राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि देश के चहुंमुखी विकास से अलग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान को भव्य रूप में पुनर्स्थापित करने में जुटे हैं। जिसके लिए केदारनाथ पुनर्निर्माण, उज्जैन महाकाल कॉरिडोर निर्माण, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जैसे अब तक नौ विश्वव्यापी धार्मिक पहचान रखने वाले स्थलों पर युद्धस्तर पर काम जारी है। उन्होंने कहा कि हम सभी भाग्यशाली हैं कि अपने आचार, व्यवहार व संस्कार में देश की धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान परिलक्षित करने वाला नेतृत्व पीएम मोदी के रूप में हमें मिला है।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि विजयवर्गीय के अनुभव विशेषकर मीडिया विषय पर दिए मार्गदर्शन का लाभ हम सब उठाएंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कैलाश विजयवर्गीय को मीडिया एवं सोशल मीडिया की ओर से चुनाव व चुनाव बाद किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

रविवार को देर शाम सीएम आवास में राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक की। धामी सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक कर 6 माह के कार्यकाल का फीडबैक लिया। उन्होंने सरकार व संगठन के बीच परस्पर समन्वय पर जोर दिया। राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि मंत्रियों के कामकाज पर केंद्रीय नेतृत्व की नजर है। आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए मंत्रियों को नगर निगम व पालिकाओं की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

हालांकि कई मंत्री अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त होने के चलते बैठक में नहीं पहुंच पाए। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार के भावी लक्ष्यों और विजन की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को देश के सबसे अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में सरकार बढ़ रही है। अगले पांच सालों में राज्य की जीडीपी को दोगुना करने का लक्ष्य बनाया गया है। दूसरे राज्यों की सफल योजनाओं का अध्ययन सरकार कर रही है। जिससे व्यवहारिकता को जांचते हुए उन योजनाओं को राज्य में लागू किया जा सके।

बैठक में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार जनता के लिए अच्छे निर्णय ले रही है। इन निर्णयों के बारे में जनता को भी बताना है। सरकार व संगठन परस्पर समन्वय से जनता के बीच जाकर कार्य करेंगे। उन्होंने मंत्रियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार व संगठन से जुड़े मामलों में सोच समझकर बयान दें। विजयवर्गी ने कहा कि संगठन से संबंधित मुद्दों पर प्रदेश अध्यक्ष और सरकार से जुड़े मामलों में मुख्यमंत्री से पहले बातचीत करें। संगठन की ओर से दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों का दौरा करें। जिला स्तर के कार्यकर्ताओं से भी समन्वय जरूरी है। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनावों को देखते हुए मंत्रियों को जिलों पर विशेष फोकस करने की आवश्यकता है। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, प्रेमचंद अग्रवाल, चंदन राम दास, भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार मौजूद रहे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *