कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर उठाया सवाल, पुलिस भेदभाव के साथ प्रदेश में करती है काम।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर उठाया सवाल, पुलिस भेदभाव के साथ प्रदेश में करती है काम।
Spread the love

देहरादून– कांग्रेस ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया है, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि जिस तरह से उधम सिंह नगर में खनन से जुड़े मामले को लेकर एक महिला की हत्या हुई, अंकिता हत्याकांड हुआ, हरिद्वार में आतंकवादियों को पकड़ने नोएडा पुलिस आई, केदार भंडारी का मामला हुआ, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश रची गई, ये सभी घटनाएं प्रदेश की कानून व्यवस्था को सवालों के कटघरे में खड़ा करती हैं।

प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस के सीनियर अधिकारियों के इस्तीफे की पेशकश मुख्यमंत्री से की है। माहरा ने कहा कि प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री को बड़े कदम उठाने चाहिए, योग्य और ईमानदार अधिकारियों को जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस मुखिया के कामों पर भी सवाल उठाये।

माहरा ने आरोप लगाया की एक ओर बेवजह कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सरकार के लोगों को पुलिस संरक्षण दे रही है। कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस भेदभाव के साथ प्रदेश में काम कर रही है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *