आज जन्मे वियक्ति के लिए कैसा रहेगा पूरा साल, ओर देखिये दैनिक राशिफल।
दैनिक राशिफल
सोमवार 17 अक्टूबर 2022
मेष राशि का दैनिक राशिफल राशि का दैनिक राशिफल 17 अक्टूबर 2022
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप भाईचारे को बढ़ावा देंगे,लेकिन आप आज कुछ पारिवारिक परिस्थितियों को देखकर परेशान हो सकते है। परिवार में चल रही कलह लंबे समय तक पैर पसार सकती है। भाइयों को आज आपका पूरा साथ मिलेगा। आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और आपकी अच्छी सोच से लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग आज घर और बाहर तालमेल बनाए रखें,नहीं तो साथी आपसे नाराज हो सकते हैं।
वृष राशि का दैनिक राशिफल 17 अक्टूबर 2022
आज का दिन आपके धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। आज बिजनेस कर रहे कुछ लोगों से मिलकर बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ले सकते हैं,जो आपके लिए समस्या बन जाएगा। आपको आज जीवनस्तर में वृद्धि करने का मौका मिलेगा। परिवार में लोग आज आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। आपको योग और व्यायाम से अपने शरीर को अच्छा रखना होगा। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उनके तनाव में आज कमी आएगी।
मिथुन राशि का दैनिक राशिफल 17 अक्टूबर 2022
आज का दिन बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी बातों से आज आपका कोई मित्र आपसे नाराज हो सकता है। छोटे व्यापारी किसी बड़े काम में हाथ आजमाने की सोच सकते हैं। आपको आज नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी होने से रोकना होगा,नहीं तो आपका कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। माता पिता की सेवा में आज आप कुछ समय अवश्य लगाएंगे,लेकिन संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
कर्क राशि का दैनिक राशिफल 17 अक्टूबर 2022
आज के दिन यदि स्वास्थ्य में कुछ समस्या आ रही थी तो उसमें सुधार आएगा। आपको आज विदेश में नौकरी करने का मौका मिल सकता है। आज आपको यदि कोई धन सम्बन्धित समस्या चल रही समस्या आ रही है,तो उसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी के कुछ पुराने रोग आज फिर से उभर सकते हैं,जिन्हें नजरअंदाज करने से बचना होगा।
सिंह राशि का दैनिक राशिफल 17 अक्टूबर 2022
आज के दिन आपके लिए आवश्यक कार्य को करने के लिए रहेगा। आज आप अपने धन संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान तो रहेंगे,लेकिन फिर भी अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। संतान से आज आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है,जिसमें आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आ सकता है। आज आप किसी सरकारी काम को करें तो उसके नियम व कानूनों का पूरा ध्यान रखें।
कन्या राशि का दैनिक राशिफल 17 अक्टूबर 2022
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे। कला व कौशल से जुड़े लोग आज अपने करियर को संवारने की कोशिश में लगे रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को धन लाभ के अवसरों पर चलना होगा,तभी अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत दे पाएंगे। आपको अपनी किसी पिछली की गई गलती के लिए कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आपको आज किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।
तुला राशि का दैनिक राशिफल 17 अक्टूबर 2022
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी,इसका आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और नौकरी कर रहे लोगों को आज तबादला मिल सकता है और करियर की दिशा में आगे बढ़ेंगे। जो लोग कारोबार करना चाह रहे हैं तो उनके लिए बेहतर रहेगा। आपको आज अपने निजी मामलों को भी सुनना होगा। यदि बाहर लोगों के सामने आए,तो उसके लिए आपको समस्या होगी। आज आपका कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है।
वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल 17 अक्टूबर 2022
आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए कुछ नरम गरम रहने वाला है। आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। यदि कुछ मामले लंबे समय से लंबित चल रहे हैं,तो उसमें आज आपको जीत अवश्य मिलेगी। आज बड़ों का सहयोग व सानिध्य पाकर आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी। आज आप आर्थिक मामलों में सजग रहें व आपकी अच्छी सोच आज कार्यक्षेत्र में आपको मान सम्मान दिलाएगी और परिवार के लोग भी आज आपसे प्रसन्न रहेंगे। छोटे बच्चों के साथ आज आप कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
धनु राशि का दैनिक राशिफल 17 अक्टूबर 2022
आज आप किसी आवश्यक काम के अचानक आने से अपनी दिनचर्या में कुछ इधर-उधर कर सकते हैं। आपको आज अपने कानूनी मामलों में ढील बरतने से बचना होगा। आज आप किसी गलत बात का अनदेखा ना करें। व्यापार कर रहे लोगों का करियर आज चमकेगा और वह वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर चलेंगे। आप आज दांपत्य जीवन में सुख व सानिध्य से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार कर रहे लोग आज किसी को साझेदार ना बनाएं। बिजनेस कर रहे लोगों की योजनाओं को आज गति मिलेगी।
मकर राशि का दैनिक राशिफल 17 अक्टूबर 2022
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको करियर में चल रही समस्या को नजरअंदाज नहीं करना है और कार्यक्षेत्र में आपको सावधान व सतर्क होकर काम करना होगा। आप कुछ नियमों से चलेंगे तो आप इसका पूरा लाभ उठाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र से अपने अधिकारियों का भरोसा जीतना होगा तभी आपको तरक्की मिलेगी। आप अपनी मेहनत से किसी बड़े मुकाम को हासिल करेंगे,लेकिन आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी।
कुंभ राशि का दैनिक राशिफल 17 अक्टूबर 2022
आज का दिन आपके लिए अपने कुछ आवश्यक कार्य को पूरा करने पर ध्यान देने के लिए रहेगा जिसके लिए आपको अपने कुछ महत्वपूर्ण काम को भी पीछे छोड़ सकते हैं। आपकी सोच कार्यक्षेत्र में लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगी। कला कौशल से सभी लोग प्रभावित होंगे। आर्थिक मामलों में यदि कुछ समस्या आ रही थी,तो उसमें भी फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। विद्यार्थी परीक्षा में पूरी मेहनत करेंगे,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आप अपने अध्ययन व अध्यात्म की ओर पूरा ध्यान देंगे। मित्रों के साथ आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकता है।
मीन राशि का दैनिक राशिफल 17 अक्टूबर 2022
आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के निजी संबंधों में यदि कुछ तनाव चल रहा है तो उसे समाप्त करने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी रूकावट के बाद बहुत तेजी से काम में आगे बढ़ेंगे। आज आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलता दिख रहा है। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है और परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय से मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने किसी काम के पूरा होने से अहंकार लाने से बचना होगा।
दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।
यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44
शुभ वर्ष : 2024, 2042
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
कैसा रहेगा यह वर्ष
शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।
राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे।

