देश मे कानून व्यवस्था के मामले में उत्तराखंड की स्थिति बेहतर,मीडियाकर्मियों की गलत रिपोर्टिंग बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार।

देश मे कानून व्यवस्था के मामले में उत्तराखंड की स्थिति बेहतर,मीडियाकर्मियों की गलत रिपोर्टिंग बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार।
Spread the love

देहरादून–बिगड़ती कानून व्यवस्था पर अपर मुख्य सचिव का अजीबोगरीब बयान दिया गया ,मीडिया कर्मियों की गलत रिपोर्टिंग बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार।

राज्य में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर अपर मुख्य सचिव गृह राज्य के DGP की बैठक।

त्यौहारों को देखते हुए सभी जिलों के पुलिस अधिकारीयों के साथ हुई वर्चुअल बैठक की गई।

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिलों के एसएसपी को पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी तय करने के सख्त निर्देश दिए गए ।

प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर है जिसको देखते हुए बाहरी लोग उत्तराखंड आते हैं।

देश मे कानून व्यवस्था के मामले में उत्तराखंड की स्थिति बेहतर है।

अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी ने यूपी पुलिस को लेकर एक बयान दिया, उनके मुताबिक यूपी पुलिस निर्दोष लोगों को पकड़ कर केस सॉल्व करती है, राधा रतूड़ी ने आगे कहा कि अगर आप निर्दोष को सजा देंगे तो और 99 अपराधी पैदा होंगे, जबकि उत्तराखंड पुलिस निर्दोष को नहीं पकड़ती है।

उधम सिंह नगर में कुंडा फायरिंग केस के बाद से ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस के बीच मुकदमाबाजी चल रही है, एक तरफ उत्तराखंड पुलिस यूपी पुलिस की दबिश को गलत ठहराने में जुटी है तो वहीं यूपी पुलिस ने भी अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया, उत्तराखंड और यूपी के बीच इस घटना को लेकर चल रही टेंशन अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी ने एक ऐसा बयान दे दिया, जो शायद अब उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच के इस विवाद को और भी बढ़ा देगा।

अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी ने सूबे में हुए विभिन्न अपराधों पर पुलिस की भूमिका को लेकर कहा कि उत्तराखंड की पुलिस अपराधियों को पकड़ने में कोई कोताही नहीं बरतती है, क्राइम को सही तरीके से सॉल्व किया जाना चाहिए, उत्तर प्रदेश पुलिस कई बार निर्दोष लोगों को पकड़ कर अपराधिक घटना का खुलासा करने का दावा कर देती है, लेकिन ऐसा करने से दूसरे कई अपराधी समाज में पैदा हो जाते हैं। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अपराधों के बढ़ने को लेकर मीडिया की भूमिका भी सामने रख दी, उन्होंने कहा कि कई बार गलत रिपोर्टिंग भी ऐसी घटनाओं के लिए वजह बन सकती है, इसलिए पुलिस मीडिया के साथ मिलकर काम करना चाहती है, यह पहली बार है जब अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी ने कैबिनेट मंत्री के भाई के यहां डकैती पढ़ने के बाद जाकर इस तरह पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।

राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर अपर मुख्य सचिव राधा रतूङी, डीजीपी अशोक कुमार, अपर प्रमुख सचिव व एडीजी अभिनव कुमार मीडिया सेंटर सचिवालय में पत्रकारों से मुखातिब हुए। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा अवगत कराया गया कि राज्य में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर बैठक में तमाम बिन्दुओं पर चर्चा की गई है। त्यौहारों को देखते हुए सभी जिलों के पुलिस अधिकारीयों के साथ हुई वर्चुअल बैठक कर जरूरी निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिलों के एसएसपी को पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी तय करने के सख्त निर्देश दिए गये हैं। हमारे राज्य की कानून व्यवस्था बेहतर है जिसको देखते हुए देश दुनिया से लोग उत्तराखंड आते हैं। काशीपुर में मर्डर, लक्सर में पुलिसकर्मी पर हमला और डोईवाला में मंत्री के भाई के घर चोरी के मामले में जल्द खुलासा होगा। देश मे कानून व्यवस्था के मामले में उत्तराखंड की स्थिति अन्य राज्यों के मुकाबले कहीं बेहत्तर है। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार द्वारा उधमसिंहनगर के काशीपुर में खनन कारोबारी की हत्या, डोईवाला में हुई डकैती एवं जनपद हरिद्वार में पुलिसकर्मियों पर हुई फायरिंग के खुलासे हेतु 03 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है । उन्होंने कहा है कि 03 दिन में उक्त घटनाओं का खुलासा न होने पर संबंधित थाना प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी को हटाया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि संबंधित जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को भी उपरोक्त घटनाओं के जल्द खुलासे न होने पर अपराध नियंत्रण में नाकाम माना जाएगा ।

आपको बता दें कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त निर्देश दिये हैं कि पिछले दिनों हुई कतिपय घटनाओं का खुलासा जल्द से जल्द किया जाए। अपराधों पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार सख्त है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *