एनटीपीसी पर लगा वादाखिलाफी का आरोप चमोली में ग्रामीणों का आंदोलन शुरू।

एनटीपीसी पर लगा वादाखिलाफी का आरोप चमोली में ग्रामीणों का आंदोलन शुरू।
Spread the love

देहरादून/चमोली– देश की नवरत्न कम्पनियों में एक एनटीपीसी के तपोवन स्थित धौली गंगा पर निर्माणधीन तपोवन विष्णु गाड जल विद्युत परियोजना एकबार फिर सुर्खियों में है,दरअसल परियोजना प्रभावित तपोवन गांव के लोगों ने NTPC के खिलाफ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आंदोलन शुरू कर मोर्चा खोल दिया है,गुस्साए आपदा पीड़ित परिवारों और ग्रामीणों द्वारा तपोवन में एनटीपीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई, ओर एनटीपीसी मुर्दाबाद के नारे गूंजे परियोजना स्थल के गेट के बाहर ग्रामीणों का कहना है कि दो वर्ष पूर्व 7 फरवरी को भीषण प्राकृतिक जल आपदा आईं थीं तब एनटीपीएसी प्रबन्धन ने ग्रामीणों की हर संभव सहायता करने की बात कही थी, यही नहीं इस आपदा में अपनों को खोने वाले परिवारों के परिजनों को नौकरी की बात भी कही थी लेकिन अब वो वादे से मुकर गई है।
ऐसे में अब ग्रामीणों को आंदोलन की राह पकड़ने को मजबूर होना पड़ रहा है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *