लखपति दीदी योजना चमोली जिले में 82%प्रतिशत सर्वे पूर्ण।

लखपति दीदी योजना चमोली जिले में 82%प्रतिशत सर्वे पूर्ण।
Spread the love

देहरादून/उत्तरकाशी– उत्तराखंड की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत 2025 तक राज्य की महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

जिसके लिए महिलाओं को तकनीकी, मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, उत्पादों के वितरण की सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं आपको बता दें कि चमोली जिले में लखपति दीदी योजना के तहत सर्वे चल रहा है जिसमें जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने बताया कि जनपद चमोली जिले में लखपति दीदी योजना का 82 प्रतिशत सर्वे पूर्ण हो चुका है। बाकी की सर्वे चमोली जिले के नौ ब्लाकों में चल रही है।

अगर चमोली जिले में लखपति दीदी योजना के आकडों की बात की जाय तो कुल 26922 का जिले मे तारगेट है। उसमें से भी 22022लखपति दीदी का सर्वे हो हो गया है।

बात करें यदि जिन लखपति दीदियों के जिनकी आय एक लाख से ऊपर है तो उनकी संख्या चमोली जिले में 1853 हैं।

वहीं दूसरी ओर चमोली जिले की एक लाख से नीचे लखपति दीदी यों तो जिनकी आय 61 हजार के करीब हैं उनकी संख्या 2358 है।

चमोली जिले में 61हजार रुपये जिन लखपति दीदीयों की है चमोली प्रशासन ये कोशिश में लगा है कि ये भी एक लाख से ऊपर हो जाय।इनको भी लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है।
आपको बता दें कि जोशीमठ ब्लाक में सबसे अधिक लखपति दी है जिनकी संख्या672हैं।

उसके बाद चमोली जिले के घाट विकास नगर ब्लॉक में 4000 से ऊपर लखपति दीदी बनाने का जिला प्रशासन चमोली ने लक्ष्य निर्धारित किया है।

चमोली जिले में भी लखपति दीदी यों को इसका लाभ मिल रहा है।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *