जीआरपी ने चलाया रेलवे यात्री सुरक्षा जागरूकता सप्ताह, कोई भी परेशानी हो तो तुरंत डायल करो ये नम्बर।

Spread the love

देहरादून– जीआरपी रेलवे ने यात्री सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का आगाज आज देहरादून रेलवे स्टेशन से किया है पी रेणुका पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे ने बताया कि यात्री सुरक्षा को लेकर रेल यात्रियों के बीच उत्तराखंड पुलिस जीआरपी द्वारा समस्त जीआरपी पुलिस थानों एवं चौकियों में दिनांक 11 दिसंबर से 17 दिसंबर तक रेलवे यात्री सुरक्षा जागरूकता सप्ताह चलाया जा रहा है इस अवधि में विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है इसी क्रम में आज देहरादून रेलवे स्टेशन पर जीआरपी एवं देहरादून द्वारा प्लेटफार्म व प्रतीक्षालय में उपस्थित ट्रेन में बैठे रेल यात्रियों को बैनर फ्लेक्सी बोर्ड एवं पेंपलेट वितरित कर यात्रा के दौरान सुरक्षा टिप्स व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया यात्रियों के संबंध में अवगत कराया गया पी रेणुका ने बताया कि यात्रियों को अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करने तथा यात्रा के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तु नहीं ग्रहण करने के बाद जागरूक किया गया सुरक्षा के दृष्टिकोण से लेकर रेलवे ट्रैक पार नहीं करना एवं ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर मोबाइल से बात नहीं करने पर भी उन्होंने इसे ना करने की अपील यात्रियों से की
बंद रेलवे फाटक को पार नहीं करने एवं स्टेशन पर पैदल ऊपरी पुल का इस्तेमाल करने व स्टेशन पर बुजुर्गों में बच्चों को अकेला ना छोड़ने के भी दिशा निर्देश दिए साथ ही उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान जहरखुरानी व उठाईगिरों से सावधान रहें इसके अलावा अपने साथ वह अपने आसपास घटित अपराधिक घटनाओं में स्टेशन परिसर में लावारिस वस्तु मिले तो इसकी सूचना जीआरपी व आरपीएफ को जरूर दें
पी रेणुका ने कहा कि महिला यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टिकोण से सफर के दौरान अगर किसी चीज की परेशानी हो तो तुरंत डायल 112 और हेल्पलाइन नंबर 182 पर कॉल कर सूचना दें।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *