हरीश रावत ने कांग्रेस के एक्सपर्ट को दिखाया आयना,कही ये बड़ी बात,सुनिए।
देहरादून– उत्तराखंड में आगामी चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है, बीजेपी की ओर से लगातार रणनीति तैयार की जा रही है, जबकि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बयान सामने आया है जिसमे उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी अफसोस की बात है, बल्कि यह नेताओं के बयान को भी आधा ही पढते हैं मेरे ट्वीट को भी आधा ही देखेंगे आधा नहीं पड़ेंगे मेरा जो ट्यूट है, जिसमें मैंने जी-20 की बात कही है, ये राज्य के लिए उपलब्धि है, मैंने साथ-साथ सरकार को आईना भी दिखाया है, इतनी खराब सड़के है जी20 कहां से करोगे जब सड़के इतनी खराब व गड्ढा युक्त हैं, जो मैंने सरकार व मुख्यमंत्री को आयना दिखाया है, हमारे लोग आयना का आधा ही हिंसा देखते है,जो यह आधा हिंसा देखने वाले एक्सपर्ट है ये कांग्रेस की सबसे बड़ी समस्या है, इन्होंने हमारे नेताओं का जो बड़े होनहार नेता है हमारे पास बड़े सांतावान नेता जबकि बीजेपी के पास नही है,जबकि हमारे पास ऐसे नेता है जो यंहा से राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बना सकते है और जो पार्टी को ताकत दे सकते है लेकिन उन सबको उन्होंने उलझा कर रख दिया है, कांग्रेस नेताओं पर निसाना साधते हुए हरीश रावत ने कहा कि कुछ है जो जन्मजात मुख्यमंत्री बनाओ मन्त्री बनाओ की विशेषज्ञ कांग्रेस के अंदर अवतरित हो गए हैं तो इन्होंने सारा कांग्रेस घड़बड़ा करके रख दिया है, जिस से पूरी पार्टी उलझी हुई रह जाए तो इस उलझन से कैसे निकला जाए यह कांग्रेस के सामने बड़ा सवाल है।
वहीं कांग्रेस में मचे घमासान के बाद बीजेपी ने भी चुटकी ली है, बीजेपी के राजपुर विधानसभा से विधायक खजान दास का कहना है कि बीजेपी के सामने कांग्रेस कोई चुनौती नहीं है, कांग्रेस के नेता आपस में ही लड़ते रहे है जिसका नतीजा ये रहा की हरिद्वार में हुए पंचायत चुनाव में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली है और आगे भी बीजेपी चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी, वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट का कहना है कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है, पार्टी के सभी नेता एक हैं, कोई भी ऐसी बात नहीं कही है, जो पार्टी के नेताओं के खिलाफ़ हरीश रावत ने कही हो, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को धैर्य रखना चाहिए इस रावत जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में जितने क्षमतावान लोग हैं जो राष्ट्रीय स्तर तक कांग्रेस को मजबूत कर सकते है। मुख्यमंत्री पद के लिए जल्दी बाजी नहीं करनी चाहिए और अगर गंभीरता से बात करें तो राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान कर सकते है।

