नाम बदलकर व दुष्कर्म करने के मामले में युवक पर मुकदमा,4 पर मारपीट का आरोप।
नैनीताल/रामनगर– मौहल्ला बम्बाघेर में एक युवती ने एक युवक पर नाम बदलकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही एक युवक समेत तीन महिलाओं पर गाली गलौज व मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बीती देर रात रामनगर निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बम्बाघेर निवासी समुदाय विशेष के एक युवक ने नाम बदलकर उसके साथ दोस्ती की, पीड़िता ने आरोपी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वहीं नाम बदलने की जानकारी युवती को होते ही आरोपी समेत अन्य पांच लोगों ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की, कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांचों लोगों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

