राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का देहरादून दौरा, आगमन को लेकर तैयारियां पूरी।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का देहरादून दौरा, आगमन को लेकर तैयारियां पूरी।
Spread the love

देहरादून–

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देहरादून दौरा

8 को दून आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8 दिसंबर की शाम दून पहुंचेंगी।

दिल्ली से विशेष चार्टर्ड विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट आएंगी।

वहां से सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर के जरिये जीटीसी हेलीपैड पहुंचेंगी।

यहां से सड़क से शाम करीब 4:30 बजे राजभवन पहुंचेगी

रात्रि विश्राम के बाद सुबह 8:30 बजे जीटीसी हेलीपैड से एमआई 17 हेलीकॉप्टर से मसूरी पहुंचेंगी।

9 दिसंबर को राष्ट्रपति दिल्ली के लिए होंगी रवाना

मसूरी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के 97 फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करने के लिए राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू 9 दिसंबर को प्रातः 9:00 बजे मसूरी पहुंच रही है जिसकी तैयारियों को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों ने रिहर्सल की लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के पोलो ग्राउंड स्थित हेलीपैड का आज पुलिस के आला अधिकारियों ने निरीक्षण किया इस दौरान लाइब्रेरी चौक से लेकर पोलो ग्राउंड हेलीपैड तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे।
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के 97 वें फाउंडेशन कोर्स के 255 अधिकारियों को राष्ट्रपति द्वारा संबोधित किया जाएगा जिसको लेकर तैयारियां पूरी गई है इस दौरान लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी क्षेत्र छावनी में तब्दील नजर आया और जगह जगह पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू आई एम में में प्रतिभाग करने के लिए देहरादून आ रही है उसके बाद में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी पहुंचेगी।

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु महोदय प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त किये गये समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारियो की रिहर्सल कि गई। जिसके पश्चात पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा ड्यूटी में नियुक्त समस्त राजपत्रित अधिकारियों व निरीक्षकों की पुलिस लाइन देहरादून में डी-ब्रीफिंग की गयी। डी-ब्रीफिंग के दौरान राष्ट्रपति कार्यक्रम के दृष्टिगत किए गए सुरक्षा-प्रबंधों की समीक्षा की गई। महोदय द्वारा जौली ग्रांट एयरपोर्ट, संपूर्ण मार्ग व्यवस्था, राजभवन, सीएम आवास, मसूरी व दून यूनिवर्सिटी में ड्यूटी में नियुक्त राजपत्रित अधिकारियों से संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था की जानकारी ली गई। सुरक्षा की दृष्टि से संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जाए एवं नामित व्यक्तियों को ही एंटी सबोटाज चेकिंग के पश्चात ही कार्यक्रम स्थल पर अंदर जाने की अनुमति दी जाए। कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाय। ड्यूटी के दौरान आम जनता व आवश्यक सेवाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *