मुख्यमंत्री धामी ने किया इंदिरा मार्केट के रि-डेवलपमेंट के कार्यों का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। 242 करोड़ 32 लाख की लागत से कार्य होगा।
देहरादून– कई साल पहले देहरादून के जिस इंदिरा मार्केट को रि-डेवलपमेंट की नीव हरीश रावत ने रखी थी उसका काम आज तक नहीं हो पाया। वही आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंदिरा मार्केट के रि-डेवलपमेंट के कार्यों का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। 242 करोड़ 32 लाख की लागत से इंद्रा मार्केट का रि – डेवलपमेंट कार्य होगा जबकि इसी दौरान मुख्य मंत्री ने कुल 257.22 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास। साथ ही 698.74 लाख की योजनाओं का लोकार्पण।
कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, देहरादून जनपद के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल, राजपुर रोड विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है की इन्दिरा मार्केट रि डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पूरा होने से आम जनता के साथ दुकानदारों को भी काफी राहत मिलेगी।
यह योजना विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगी… वही विधायक ने कहा की राजपुर क्षेत्र में कई अन्य योजनाओं पर काम को लेकर भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वासन दिया है।

