चार धाम यात्रा में 281 लोगों की हुई मौत, खामियों पर क्या बोले मुख्यमंत्री। जानिए…
देहरादून – चार धाम यात्रा में इस बार 45 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जिसमें यात्रा काल में 281 लोगों ने दम तोड़ा। ऐसे में प्रदेश सरकार अब अभी से खामियों को सुधारने के लिए तैयारियां शुरू कर रही है। यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि उत्तराखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कह रहे हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि जो भी खामियां इस चार धाम यात्रा में रही हैं उसे दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार की यात्रा इसलिए चुनौतीपूर्ण थी क्योंकि 2 साल बाद चार धाम यात्रा शुरू हुई।


