अंकिता हत्याकांड मामले में भाजपा के मंत्री ने दिया विवादित बयान, यूकेडी ने किया मन्त्री का पुतला दहन।

अंकिता हत्याकांड मामले में भाजपा के मंत्री ने दिया विवादित बयान, यूकेडी ने किया मन्त्री का पुतला दहन।
Spread the love

देहरादून– यूकेडी के मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि प्रेमचंद्र अग्रवाल न तो घटना क्षेत्र के विधायक है न ही गृहमंत्री हैं और न ही एसआईटी ने अभी अपनी जांच पूरी की है। ऐसे मे यह बयान अपराधियों को बचाने वाला बयान है।

यूकेडी के संगठन मंत्री मोहन असवाल  ने कहा कि द्वारा दिया गया बयान अशोभनीय है। संवेधानिक पद की गरिमा का ध्यान रखते हुए पीड़ित पक्ष के खिलाफ बयान देना जन भावना के विपरीत है।

यूकेडी नेता केंद्र पाल तोपवाल ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल विवादित बयान देकर अंकिता के हत्यारों को बचाने का काम कर रही है।

जिलाध्यक्ष संजय डोभाल ने कहा कि या तो कैबिनेट मंत्री जनता से माफी मांगे अथवा मुख्यमंत्री को इन्हे पद मुक्त कर देना चाहिए। संवेधानिक पद पर रहते हुए एक मंत्री का यह बयान जन भावना को आहत करना है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *