नाबालिक को बहला-फुसलाकर अपहरण कर उत्पीड़न करने वाला शातिर गिरफ्तार, नाबालिक को पूर्व में ही बरामद कर एक शातिर साथी भी किया गिरफ्तार।
देहरादून– कोतवाली ऋषिकेश में वादी के द्वारा एक लिखित शिकायत दी गई मेरी पुत्री उम्र 17 वर्ष दिनांक 27 अक्टूबर शाम 5:30 बजे लगभग घर से बाजार सामान खरीदने गई थी परंतु वह देर रात तक घर नहीं लौटी उसका फोन नंबर भी स्विच ऑफ आ रहा था जिसे हमने सभी रिश्तेदारों के यहां ढूंढने का प्रयास किया परंतु नहीं मिली जानकारी करने पर पुत्री को गणेश सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम बागी थाना लंबगांव टेहरी गढ़वाल के द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाना ज्ञात हुआ है। पुलिस टीम द्वारा नाबालिक के परिजनों से तथा अभियुक्त के संबंध में समस्त जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि नाबालिक उपरोक्त को नामजद अभियुक्त गणेश अपने सहयोगी राजेश के साथ बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। नाबालिक की सकुशल बरामदगी एवं दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम के द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर गठित टीम के द्वारा नाबालिग को हरिद्वार से बरामद कर दोनों फरार अभियुक्तों की तलाश में गठित टीम राजस्थान जयपुर पहुंची जहां से दिनांक 22 नवंबर 2022 को एक अभियुक्त राजेश कुमार को जयपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। नाबालिक से पूछताछ के आधार पर दोनों अभियुक्तों के द्वारा नाबालिक के साथ बहला-फुसलाकर अपहरण कर उत्पीड़न करना मामला सामने आया ।


