प्रेमी के संग मिलकर सम्पत्ति तथा पैसो के लिये षडयन्त्र रचकर पति की हत्या,सहसपुर पुलिस व एस0ओ0जी0 द्वारा घटना के 12 घण्टे के अन्दर हत्या का खुलासा।
देहरादून– थाना सहसपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बालूवाला में एक मकान में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है जिस सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष सहसपुर ने मौके पर पंहुचकर घटना का निरीक्षण किया तथा मौके पर एस0ओ0जी0 एवं फौरेंसिक टीम को बुलाया गया। घटना के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर घटनास्थल का उच्चाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। घटना के सम्बन्ध में मृतक गुमान सिंह की बहिन पुष्पा देवी ने किसी अज्ञांत व्यक्ति द्वारा अपने भाई की हत्या करने के सम्बन्ध में शिकायत दी।
जिसके चलते आज सर्विलॉस तथा मार्गो पर लगे लगभग 45 कैमरों का फुटेज चैक किया गया, जिसमें घटना में संलिप्त अभियुक्त रणजीत सिंह नेगी निवासी गजा टिहरी गढवाल को घटना में प्रयुक्त दो सिम कार्ड, दो मोबाईल, एक मोटर साईकिल के साथ थाना सहसपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
पूछताछ में मृतक की पत्नी आशा यादव पूर्व पत्नी स्व0 गुमान सिंह निवासी सेलाकुंई देहरादून द्वारा बताया गया कि मेरा अपने पति मृतक गुमान सिंह से वर्ष 2013 में तलाक हो गया था तथा बच्चे मेरे पति के पास ही थे लेकिन मेरा पति मेरे बच्चों व मेरा ख्याल नही रखता था तथा लगातार सम्पत्ति को बेचकर अपने ऐसो आराम पर खर्च कर रखा था। हाल ही में मेरे पति द्वारा बालूवाला में अपना मकान भी विक्रय किया गया है जिसकी कुछ धनराशि मेरे पति ने प्राप्त कर ली थी जिसको मेरे पति ने अपनी मौज मस्ती में खर्च की जा रही थी मुझे तथा मेरे बच्चों को मांगने पर भी कुछ नही दिया जा रहा था व मेरे व मेरे बच्चों के साथ मारपीट करता था। मैं अपना जीवन यापन सेलाकुंई में काम करके चला रही हॅूं। इसी दौरान मेरी मुलाकात रणजीत सिंह नेगी पुत्र बचन सिंह निवासी गजा जनपद टिहरी गढवाल हाल पता सेलाकुंई देहरादून से हो गयी थी जिससे मेरे काफी नजदीकी सम्बन्ध हो गये थे जिससे मैने अपने पति के बारे में चर्चा की और हम दोनो द्वारा मृतक गुमान सिंह को रास्ते से हटाने की योजना बनायी जिसमें मेरे द्वारा अपने पति को बालूवाला स्थित घर पर बुलाया गया जहां पर मेरे द्वारा अपने पति को खाने में नींद की गोली दी गयी, जब वह सो गया तो हमने एक रस्सी से उसका गला घोटकर हत्या कर दी थी तथा हम मृतक का मोबाईल फोन लेकर घटनास्थल से चले गये थे।


