CCTV की मदद से 01 स्कूटी के साथ एक महिला शातिर वाहन चोर गिरफ्तार।
देहरादून– प्रीतम सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी चूनाभट्टा, रायपुर, देहरादून ने अपनी स्कूटी चोरी होने के संबंध में शिकायत दी, जिसके आधार पर कोतवाली नगर में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके क्रम में कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा सी०सी०टी०वी० फुटेज एवं मुखबिर की सूचना पर दि0 24/11/22 को दौराने चेकिंग चमनपुरी, राजीव नगर, देहरादून से अभियुक्ता रूकसार उर्फ़ पिंकी पत्नी फरमान निवासी चमनपुरी, राजीव नगर, देहरादून उम्र 27 वर्ष को उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित चोरी की गई 01 स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता को हिरासत पुलिस लिया गया जिसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
रूकसार उर्फ़ पिंकी पत्नी फरमान निवासी चमनपुरी, राजीव नगर, देहरादून उम्र 27 वर्ष।
UK07DL7548 स्कूटी एक्टिवा रंग काला


