पूर्व नेता प्रतिपक्ष का सचिवालय कूच, सभी कांग्रेसी विधायक कूच में हुए शामिल।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष का सचिवालय कूच, सभी कांग्रेसी विधायक कूच में हुए शामिल।
Spread the love

देहरादून– पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का सचिवालय कूच, सुबह 11 बजे से रेंजर्स मैदान से शुरू हुआ सरकार के खिलाफ हल्ला बोल,कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों पर हुआ सचिवालय कूच, प्रीतम सिंह के कूच में दिग्गज कांग्रेसी नेता, विधायक हुए शामिल, सचिवालय कुच के लिए रेंजर्स ग्राउंड में जुटे कार्यकर्ता।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा मौजूद नही,

ढोल नगाड़ों के साथ रेंजर्स ग्राउंड में किया जा रहा है कांग्रेस नेताओं का स्वागत, रेंजर्स ग्राउंड में हो रहे कार्यकर्ता एकजुट, हजारों की संख्या में कार्यकर्ता है।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ सचिवालय कूच किया गया। जिसमें प्रीतम सिंह के साथ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, तमाम विधायक और हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता रहे। वहीं पुलिस ने सचिवालय से पहले ही बेरेकेडिंग लगाकर कांग्रेसी नेताओं को रोकने का काम किया। लेकिन पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ते हुए प्रदर्शनकारी सचिवालय तक पहुंचने में कामयाब रहे। दूसरी तरफ पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारी कांग्रेसी नेताओ को गिरफ्तार करने का काम किया है।

कांग्रेस के सचिवालय कुच के दौरान प्रशासन द्वारा सभी कांग्रेसी नेताओं को सचिवालय से पहले बेरिकेटिंग लगाकर रोका गया इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना बैरिकेटीग से कूदकर सचिवालय पहुंचे जहां पर सचिवालय के मैन गेट को बंद कर दिया गया बावजूद इसके सूर्यकांत धस्माना ने गेट को खुलवाने की भरसक कोशिश की इस दौरान धस्माना ने कहा की अंकिता भंडारी कांड में वीआईपी का नाम को सरकार उजागर क्यों नहीं कर रही है और uk sssc घोटाले के सरगना हाकम का हाकिम कौन है ऐसे तमाम मुद्दे हैं जिनको लेकर कि आज हमने सचिवालय कुच किया, लेकिन सरकार अभी भी सोई पड़ी है। हालांकि इसके तुरंत बाद ही सूर्यकांत धस्माना को पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस लाइन भेजा गया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *