दबंग बन कर रहा था हवा में बात,आज पहुंच गया हवालात, सोशल मीडिया की दबंगई थाने पहुंचकर हुई खाक।
हरिद्वार– जिला हरिद्वार में अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया में फोटो वायरल कर दी जिससे छेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने तुरत कार्यवाही कर लिया संज्ञान।
युवक के तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विड़ियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा निर्देशो का पालन करते हुए लक्सर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त इकराम पुत्र रियासत निवासी नेहेन्दपुर लक्सर को 315 बोर के 01अवैध तमंचे व 01 जिंदा कारतूस के साथ दबोचा।
अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त इकराम द्वारा सोशल मीडिया में पूर्व में भी तमंचे के साथ फोटो वायरल किया गया था जिससे आमजन में दहशत का माहौल बन रहा था।
एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए आदेशो के क्रम मे थाना खानपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सोशल मीडिया में तमंचे के साथ फोटो वायरल करने के आरोपी अभियुक्त आकाश पुत्र चंद्रपाल निवासी प्रहलादपुर को दबोच कर उसके कब्जे से 01अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस बरामद किया।
अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया में फोटो वायरल कर आमजन में दहशत का माहौल बना रहे युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


