सीएम आवास के सर्वेंट क्वार्टर में युवती ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी।

Spread the love

देहरादून– सीएम आवास देहरादून में युवती की आत्महत्या का मामला

युवती ने की सीएम आवास में आत्महत्या, रुद्रप्रयाग की रहने वाली युवती ने की आत्महत्या।

एसएसपी दून दलीप कुंवर ने दी जानकारी, मामले की पुलिस कर रही जांच।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही फंदे से उतारी गई युवती की लटकी लाश को परिजनों ने उतारा।

थाना कैन्ट समय करीब 14.00 बजे के करीब सीएम आवास के गौशाला में काम करने वाली युवती ने की आत्महत्या सूचना पर मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंची पुलिस तथा मृतका सुरेखा पुत्री इन्द्र सिंह रावत  मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में एक युवती ने आत्महत्या की है। युवती रुद्रप्रयाग जिले के तौसी गांव त्रियुगीनारायण की रहने वाली थी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल में रखवाया गया है। जहॉ पर चिकित्सक द्वारा सुरेखा को मृत घोषित किया गया। पंचायतनामा की कार्यवाही मृतिका के परिजनो की उपस्थिती में की गयी। मृतका सुलेखा ग्राम तोसी पो0 त्रिजुगी नारायण थाना ऊखीमठ जिला रुद्रप्रयाग उम्र 22 वर्ष की मूल निवासी थी, जो वर्तमान में अपने बड़े भाई प्रमोद रावत व छोटे भाई कौशल रावत के साथ कर्मचारी आवासीय कालोनी न्यू कैंट रोड देहरादून मे सरकारी क्वार्टर में रह रही थी।

एसएसआई कैंट कोतवाली संदीप लोहान ने बताया कि सुलेखा अपने भाई कौशल के साथ मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में रहती थी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नजी मिला।

कौशल गाय की देखभाल करता है जबकि सुलेखा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। दोपहर के समय कौशल बाजार गया हुआ था इसी दौरान सुलेखा ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि 2 साल पहले सुलेखा के भाई ने भी अनारवाला में फांसी लगाई थी। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल में रखवाया गया है।

जानकारी के अनुसार मृतका प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। मृतिका की मृत्यु प्लास्टिक की रस्सी से लटककर आत्महत्या की गई। आत्महत्या के कारणों का अभी सही जानकारी नही है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *