रामनगर पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र, सरकार के खिलाफ फिर दिया विवादित बयान।
रामनगर– गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रामनगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जहां उन्होंने प्रदेश में हो रहे भ्रस्टाचार को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगतार इस तरह से भ्रस्टाचार होगा तो राज्य को आने वाले समय में दिक्कतें आएंगी।
गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट के कार्यालय में पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री धामी की तारीफ की| वहीं दूसरी ओर उन्होंने प्रदेश में हो रहे भ्रस्टाचार के खिलाफ कहा कि राज्य में सरकार राजस्व से अधिक वेतन पर खर्च कर रहे हैं। कहा कि भ्रस्टाचार इस तरह से होगा तो राज्य को आगे दिक्कतों को सामना करना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने का समर्थन तो किया, लेकिन स्थाई राजधानी को लेकर कहा कि देहरादून से सभी कार्य आसानी से संचालित किये जा रहे हैं| जिसमे सरकार को कोई दिक्कत नहीं आ रही है।

