बीजेपी के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को अधिकारी ने कहा गधा, बेलगाम अधिकारी का ऑडियो वायरल।
देहरादून– आजकल एक पटवारी और स्थानीय व्यापारी नीरज गर्ग की ऑडियो वायरल हो रहा है जिसे सुनकर लगता है पौड़ी गढ़वाल मे नौकरशाही इतनी हावी है कि एक रिसोर्ट संचालक से हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने की एवज में पटवारी ज़हरीखाल और कानूनगो लैंसडाउन ने रिश्वत की डिमांड कर डाली वही उक्त व्यक्ति द्वारा समय पर रिश्वत न देने की वजह पूर्व सीएम के साथ पौड़ी में मुलाकात करना बताए जाने पर पटवारी द्वारा उक्त व्यक्ति की फोटो सीएम के साथ देखने पर पटवारी ने कहा कि (पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ रावत) इन गधों के साथ घूमने से कुछ नहीं होने वाला समय पर कानूनगो साहब को पैसे पहुंचा दो अगर हैसियत प्रमाण पत्र बनवाना है।
वहीं उक्त संबंध में कई बार तहसीलदार लैंसडाउन कई बार एसडीएम लैंसडाउन को फोन करने के बाद भी उक्त अधिकारी फोन उठाकर जवाब देने तक की जरूरत नहीं समझ रहे हैं ऐसे में बीजेपी का सबका साथ सबका विकास का नारा कैसे सफल होगा जहां नौकरशाह पूर्व सीएम को गाली देते हैं तथा उच्च अधिकारी फोन उठाना भी जरूरी नहीं समझते।

