भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे उद्यान निदेशक पर कार्यवाही, छीनी गई टी बोर्ड की जिम्मेदारी।।

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे उद्यान निदेशक पर कार्यवाही, छीनी गई टी बोर्ड की जिम्मेदारी।।
Spread the love

देहरादून– उत्तराखंड में उद्यान विभाग के निदेशक हरमिंदर सिंह बवेजा जांच बिठाई गई थी जिसकी जांच अभी पूरी नही हुई, उन पर पौधों की खरीद और अनियमितता बरतने के आरोप लगे थे।

उत्तराखंड उद्यान विभाग इन दिनों भर्ती घोटाले समेत भ्रष्टाचार के कई मामलों की जांच चल रही है। इस बीच उद्यान विभाग के निदेशक हरमिंदर सिंह बवेजा भी जांच के दायरे में आ गए हैं, बवेजा पर पौधों की खरीद और महोत्सव में अनियमितता के आरोप लगे हैं। हालांकि इन आरोपों को उन्होंने एक सिरे से नकार दिया और अपने खिलाफ हो रही जांच का भी स्वागत किया है। वहीं दूसरी तरफ माना जा रहा है कि जांच में कई तरह के ऐसे तथ्य मिले हैं जिनमें अनियमितताओं की बात सामने आई है।

उत्तराखंड उद्यान विभाग के निदेशक हरमिंदर सिंह बवेजा इन दिनों जांच के दायरे में है। यही वजह है कि उन्होंने उद्यान विभाग के कई कार्यक्रमों से किनारा कर लिया है, लेकिन जांच जारी होने पर भी वह अपने पद पर बने हुए थे। उन पर पौधों की खरीद और उद्यान विभाग के कई महोत्सव में अनियमितताओं को लेकर आरोप लगे हैं। इन्हीं अनियमितताओं की जांच के लिए उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने सचिव उद्यान बीवीआरसी पुरुषोत्तम को उनके खिलाफ जांच सौंपी थी, लेकिन अभी तक जांच पूरी नही हुई, जबकि विधानसभा भर्ती की जांच होने पर सचिव विधानसभा को एक महीने की छुट्टी पर भेज दिया गया था। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि उन पर जो आरोप लगे हैं वह बेबुनियाद हैं लेकिन वो जांच का स्वागत करते हैं, जांच में किसी भी तरह की अनियमितता पाई जाती है, तो वो निश्चित तौर पर कार्रवाई के लिए तैयार हैं, बवेजा ने कहा कि पौधों की खरीद और अन्य अनियमितताओं के जो मुझ पर आरोप लगे हैं वो एक षड्यंत्र का हिस्सा है।

उद्यान निदेशक हरमिंदर सिंह बवेजा पर आरोप है कि उन्होंने 35 रुपये के किवी के पौधे को 275 रुपये की दर पर खरीदा, जबकि 77000 पौधों के लिए किसी तरह की कोई निविदा नहीं की गई। उद्यान निदेशक पर मनमाने तरीके से उत्तराखंड में अदरक के बीज व हल्दी के बीज की दरों को बढ़ाकर महंगी दरों पर खरीदे जाने के साथ अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं प्रदर्शनी जिसके तहत कई महोत्सव का आयोजन के नाम पर व्यय करने का आरोप लगा है, जिन महोत्सव को 4 दिन का होना था उन्हें 3 दिन में ही पूरा कर अपने हित साधने का भी कथित आरोप है।

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे उद्यान निदेशक हरमिंदर सिंह बवेजा पर मंत्री गणेश जोशी ने बड़ी कार्यवाई करते हुए आज उन्हें टी बोर्ड से हटा दिया है। मंत्री गणेश जोशी के अनुसार बावेजा के ऊपर जो आरोप लगे हैं उसकी जाँच चल रही हैं। 2 बिंदु पर बावेजा से जवाब माँगा गया हैं जिसका जवाब अभी नहीं आया हैं। जैसे ही जवाब आएगा वैसे ही उनपर कार्यवाई की जाएगी, फिलहाल टी बोर्ड से उनको हटाया गया है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *