भाजपा टिहरी सांसद से नही हो पा रहा संपर्क, सोशल मीडिया पर भाजपा का पत्र हुआ वायरल।

भाजपा टिहरी सांसद से नही हो पा रहा संपर्क, सोशल मीडिया पर भाजपा का पत्र हुआ वायरल।
Spread the love

भारतीय जनता पार्टी की टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह आउट ऑफ कवरेज है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट ने खुद संगठन को इसकी जानकारी दी है। जिसका पत्र अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल उत्तराखंड भाजपा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए हर विधानसभा और लोक सभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए थे। इसमें सभी सांसदों और मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई थी। कार्यक्रमों में सभी से समन्वय का जिम्मा पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट को दिया गया था। उनकी ओर से तैयार किए गए कार्यक्रम में सभी नेताओ और मन की बात के लिए चिह्नित स्थान का जिक्र किया गया है। लेकिन टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के नाम के आगे लिखा गया है कि उनसे संपर्क नहीं हो पाया। इससे सांसद माला राज्यलक्ष्मी और प्रदेश संगठन के बीच का तालमेल भी खुलकर सामने आया है।

वहीं गौरतलब है की पहले भी कई मामलों में टिहरी सांसद पर गायब रहने के आरोप लग चुके है। हाल ही में देहरादून और टिहरी सीमा में बादल फटने की घटना में भी कई दिनों के बाद टिहरी सांसद मौके पर पहुंची थी। लेकिन उससे पहले ही सोशल मीडिया में उनके गायब होने को लेकर पोस्ट सामने आई थी।

हालंकि बीजेपी नेताओं का साफतौर पर कहना है कि टिहरी सांसद पूरी तरह से पार्टी के संपर्क में है। सोशल मीडिया में जो पत्र वायरल हुआ है, उसमे मिस प्रिंटिंग हुई है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा मनवीर चौहान का कहना का कहना है कि टिहरी सांसद माला राज्य लष्मी शाह पूरी तरह से  पार्टी के सम्पर्क में है और यह पार्टी का अंदरूनी पत्र है जिसे वायरल कर बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *