भोपाल एवं त्रिवेंद्रम में होने वाली राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे स्नाइपर अकादमी के 18 शूटर।

भोपाल एवं त्रिवेंद्रम में होने वाली राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे स्नाइपर अकादमी के 18 शूटर।
Spread the love

देहरादून– भोपाल एवं त्रिवेंद्रम में होने वाली राष्ट्रीय शूटिंग अकादमी में स्नाइपर शूटिंग अकादमी के 18 शूटर प्रतिभाग करेंगे। स्नाइपर शूटिंग अकादमी के संचालक एवं मुख्य कोच श्री अनिल ठाकुर ने बताया कि उनकी अकादमी के कुल 18 शूटर भोपाल एवं त्रिवेंद्रम में होने वाली राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि 41 वीं नार्थ जोन(प्री-नेशनल) प्रतियोगिता में उनकी अकादमी के शूटर्स ने प्रतिभाग किया। इसमें राइफल इवेंट में उनकी अकादमी की सोनाक्षी गुप्ता ने 400 में से 392 पॉइंट लिए एवं पिस्टल इवेंट में रुद्रांश वर्मा ने 400 में से 370 पॉइंट लिए। सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। कुल 18 खिलाड़ी राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में उनकी अकादमी से प्रतिभाग करेंगे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *