भारत समेत कई देशो में व्हाट्सएप हुआ डाउन, करोड़ो उपभोक्ता नही कर पा रहे मेसेज।

भारत समेत कई देशो में व्हाट्सएप हुआ डाउन, करोड़ो उपभोक्ता नही कर पा रहे मेसेज।
Spread the love

देहरादून– लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप भारत समेत कई देशों में अचानक ठप हो गया है और इसकी सेवाएं प्रभावित होने के चलते ढेरों उपभोक्ता परेशान हैं। दीपावली के त्योहार के अगले दिन अचानक उपभोक्ता मेसेज नहीं भेज पा रहे हैं और कुछ को अपने अकाउंट में लॉगिन करते वक्त भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी जल्द से जल्द इस परेशानी को ठीक करने का दावा कर रही है।

वेबसाइट्स या सेवाएं डाउन होने की जानकारी देने वाले और उन्हें ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म Downdetector पर 20,000 से ज्यादा यूजर्स वॉट्सऐप में दिक्कत आने की जानकारी दे चुके हैं और बड़े क्षेत्र में मौजूदा खामी ने उपभोक्ता को प्रभावित किया है। उपभोक्ता को मेसेज भेजने, सर्वर कनेक्शन और ऐप के दूसरे हिस्सों में खामियां देखने को मिली हैं।

जानकारी के मुताबिक मेटा कंपनी के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप सर्विस कुछ देर पहले ही बंद हुई है। जैसे ही व्हाट्सअप का सर्वर डाउन हुआ।

जानकारी के मुताबिक की सेवाएं से बंद है और किसी भी तरह के मैसेज आना पूरी तरह से बंद हो गया है। व्हाट्सएप का सिस्टम क्रैश हो गया है और कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है कि इसे कब तक ठीक कर लिया जाएगा। मेटा के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि भारत सहित यूरोप, दक्षिण एशिया व मध्य पूर्व में भी व्हाट्सएप की सेवाएं प्रभावित हुए है, और जल्द ही सर्वर को ठीक कर लिया जाएगा।

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप डाउन हो गया है, यूज़र्स को ऐप पर ‘Connecting’ लिखा हुआ दिख रहा है, और वह मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं, दोपहर करीब 12 बजे से यूज़र्स इसपर किसी भी पर्सनल या ग्रुप पर मैसेज नहीं भेज कर पा रहे हैं, वॉट्सऐप की मालिकाना कंपनी मेटा ने इस बारे में पुष्टि करते हुए कहा, ‘ कुछ यूज़र्स को मैसेज भेजने में परेशानी का सामने करना पड़ रहा है, और हम जल्द से जल्द इसे ठीक करने पर काम कर रहे हैं,’

ये दिक्कत एंड्रॉयड iOS और वेब तीनों ही वर्जन के यूज़र्स को ऐप में आ रही है, मेटा के स्वामित्व वाले वॉट्सऐप के यूजर्स को कोई नया मैसेज नहीं मिल रहा है, परेशान यूज़र्स ट्विटर पर भी शिकायत कर रहे हैं कि न उन्हें किसी का मैसेज मिल रहा है और न ही वह किसी को मैसेज कर पा रहे हैं।

इसके अलावा ट्विटर पर वॉट्सऐप डाउन (WhatsApp Down) ट्रेंड कर रहा है, ट्विटर पर कुछ लोग परेशानी ज़ाहिर कर रहे हैं ओर कुछ लोग मज़े ले रहे हैं, और इस तरह #WhatsAppDown को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

आउटेज डिटेक्शन वेबसाइट डाउनडेक्टर ने कंफर्म किया है कि हजारों यूजर्स के लिए वॉट्सऐप काम नहीं कर रहा है, वेबसाइट के हीट-मैप के आधार पर प्रभावित क्षेत्रों में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं, रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ऐसा हो सकता है कि आउटेज हर जगह यूज़र्स को प्रभावित कर रहा है।

वॉट्सऐप की सेवाएं ग्लोबली डाउन हुई हैं, यानी कि सिर्फ भारतीय यूजर्स ही इस दौरान प्रभावित नहीं हुए हैं। रिपोर्ट की मानें तो यूनाइटेड किंगडम और दुनिया के दूसरे देशों में भी ग्राहकों को दिक्कतें आ रही हैं। वॉट्सऐप ग्राहकों को मौजूदा कन्वर्सेशंस तो दिख रहे हैं लेकिन वे ना तो किसी को मेसेज भेज पा रहे हैं और ना ही उनके नंबर पर कोई मेसेज आ रहे हैं।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *