दीपावली के मौके पर देहरादून के बाजार में रौनक।

Spread the love

देहरादून– दीपावली के पर्व पर देहरादून के बाजार भी गुलजार है। कॉविड के चलते पिछले दो साल ग्राहकों ने बाजारों से दूरी बनाने का काम किया। लेकिन इस बार खासी चहल पहल और रौनक बाजारों में नजर आ रही है।
त्यौहारी सीजन शुरू होने के साथ ही बाजार में लोगो के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। जिसके चलते अच्छी खासी भीड़  बाजार में उमड़ने लगी। वहीं पुलिस ने भी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लान बनाकर काम किया। दूसरी तरफ बाजार में खरीददारों की उमड़ी भीड़ को देखकर व्यापारी भी उत्साहित नजर आए। देहरादून के मुख्य पलटन बाजार में ज्वैलरी शॉप चलाने वाले बलवंत सिंह का कहना है कि बाजारों में रौनक लौटी है। लेकिन खरीददारी उतनी नहीं है। ग्राहक भीड़भाड़ से बचते हुए बाहर ज्यादा खरीददारी कर रहे है। वहीं व्यापार मंडल के संरक्षक चंद्रगुप्त विक्रम का कहना है की मार्केट में रौनक लौटी है। लोगो में त्यौहारों को लेकर उत्साह है। लेकिन कहीं न कहीं मन में एक डर भी है जिसकी वजह से ज्यादा खरीददारी से जनता बच रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘वोकल फॉर लाकल की मुहिम का असर देखने को मिल रहा है। दअरसल राजधानी देहरादून में लोगों ने स्थानीय उत्पादों की काफी खरीदारी की। जिससे व्यापारियों को काफी लाभ हुआ. मिट्टी के दिए, मूर्ति आदि की लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। व्यापारी राहुल सोनकर का कहना है कि प्रधानमंत्री के आहवान पर लोग मिट्टी के उत्पादों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं, पीएम मोदी की अपील पर बिक्री में 100 फीसदी से अधिक का उछाल देखने को मिला है जिससे व्यापारी काफी खुश है।
दीपावली के शुभ अवसर पर राजधानी देहरादून के बाजार गुलजार रहे। सुबह से ही रात तक बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी रही। पूजा सामग्री के अलावा मिष्ठान, गिफ्ट आइटम, ज्वेलरी, आटो व इलेक्ट्रानिक उपकरण खूब बिके। कोरोना काल के बाद अब बाजार में डिमांड बढ़ने से व्यापारियों में खुशी है। हांलाकि बढ़ती महंगाई की वजह से लोग काफी सोच समझकर खरीदारी कर रहे हैं…व्यापारी सुनील कुमार बांगा का कहना है कि कोरोना काल के बाद अबजाकर बाजार में खरीदारी लौटी है हांलाकि महंगाई की वजह से लोग अधिक खरीदारी से बच रहे हैं लेकिन फिर भी हालात पहले से अधिक सुधरे हुए हैं।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *