मुख्यमंत्री धामी ने अपना घर पहुंचकर बच्चो के साथ दीपावली मनाई, मुखिया को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित।
देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के बद्रीपुर स्थित अपना घर बालिका धाम पहुंचे यहां बच्चों से मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों को दीपावली की बधाई देते हुए बच्चों को उपहार भी दिए इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपना घर परिसर का जायजा भी लिया, दीपावली पर्व के मौके पर मुखिया को अपने बीच पाकर बच्चे भी खासे उत्साहित नजर आए। मुख्यमंत्री ने भी बच्चो के साथ खुलकर बातचीत की, साथ ही उम्मीद जताई है कि अपना घर में रहने वाले अनाथ,असहाय बच्चों को किसी भी तरह की कमी न खले। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व सभी के लिए शुभ हो और यही कामना वह पूरे प्रदेश व देश के लिए कर रहे है।

