भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम काशीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर किया करारा प्रहार।

भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम काशीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर किया करारा प्रहार।
Spread the love

उधम सिंह नगर/काशीपुर– प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर पहुंचे उन्होंने हिंदू राष्ट्र शक्ति के द्वारा द्वितीय भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम- 2022 “एक दिया मेरा भी प्रभु को समर्पित” नामक कार्यक्रम में बताओ और मुख्य अतिथि शिरकत की।

आपको बताते चलें कि दीपों के पर्व दीपावली के पावन मौके पर हिंदू राष्ट्र शक्ति के द्वारा बीते वर्ष से भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसके तहत आज काशीपुर में बाजपुर रोड पर स्थित द्रोणासागर परिसर में द्वितीय भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम- 2022 “एक दिया मेरा भी प्रभु को समर्पित” नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत देहरादून से चलकर बाजपुर रोड स्थित आईजीएल सेक्सी के परिसर में बने हेलीपैड पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेलीपैड पर ही पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने स्वागत किया तत्पश्चात मुख्यमंत्री कुंडेश्वरी रोड स्थित मंदिर में पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर साईं बाबा का आशीर्वाद लिया। उसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्रोणासागर अतीत कार्यक्रम स्थल पहुँचे। मंच पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्वलित किया। मंच से अपने संबोधन की शुरुआत जय श्री राम के संबोधन से की। मंच से अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में पूरा देश आगे बढ़ रहा है क्योंकि आज देश के अंदर ऐसा विजनरी नेतृत्व है, जिसने भारत की पुरातन संस्कृति को आगे लाने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले के भारत की पहचान विश्व में दब्बू भारत, पिछला को भारत और दुनिया की आंखों में आंख नही डालकर बात नहीं करने वाले भारत के रूप में थी। आज का भारत दुनिया को दिशा देने वाला भारत बन गया है। आज भारत की पहचान शक्तिशाली भारत, समर्थ भारत, सम्रद्ध भारत बन गया है। आज मोदी जी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के रूप में हुई है। इस दौरान उन्होंने भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *