देशभर में केंद्र सरकार की तरफ से रोजगार मेले का आयोजन किया,कांग्रेस ने उठाये सवाल।
देहरादून–धनतेरस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को दिवाली की बड़ी सौगात दे दी. प्रधानमंत्री मोदी ने आज यानी शनिवार को 10 लाख कर्मियों के लिए नियुक्ति अभियान यानी रोजगार मेला की शुरुआत की. इस रोजगार मेले के आगाज के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 75,000 नवनियुक्त युवाओं को ऑफर लेटर यानी नियुक्ति पत्र सौंप दिया. रोजगार मेला को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ऑफर लेटर पाने वाले नवनियुक्त युवाओं नसीहत दी और कहा कि सरकारी नौकरी सेवा का नहीं, बल्कि पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ देश की सेवा करने और देश के लिए काम का अवसर है,
पीएम मोदी ने कहा कि रोजगार के कई नए अवसर बन रहे हैं, आज गाड़ियों से लेकर मेट्रो कोच, ट्रेन के डिब्बे, डिफेंस के साजो-सामान तक अनेक सेक्टर में निर्यात तेजी से बढ़ रहा है, ये तभी हो रहा है क्योंकि भारत में फैक्ट्रियां बढ़ रही हैं और साथ ही काम करने वालों की संख्या बढ़ रही है. भारत सरकार, इंफ्रास्ट्रक्चर पर 100 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का लक्ष्य लेकर चल रही है. इतने बड़ पैमाने पर हो रहे विकास कार्य स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के लाखों अवसर बना रहे हैं,
देशभर में केंद्र सरकार की तरफ से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमे 75000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए है। वहीं देहरादून में आयोजित रोजगार मेला कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉक्टर संजीव बालियान उपस्थित रहे। जहां उनके साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में युवाओं को नियुक्ति पत्र देने के बाद केंद्रीय मंत्री का कहना है कि मोदी सरकार लगातार युवाओं को रोजगार देने की दिशा में काम कर रही है। जिसका नतीजा है विभागो में रिक्त पड़े पदों को भरा जा रहा है। साथ में स्वरोजगार के माध्यम से भी आर्थिकी मजबूत की जा रही है।
केंद्र सरकार के रोजगार मेले पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई है। कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश चमोली का कहना है कि केंद्र सरकार युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर वाहवाही लूट रही है। लेकिन ये वो युवा है जिन्होंने अपनी मेहनत के बल पर exam पास किया है। केंद्र सरकार ने जो वादे चुनाव से पहले नौकरियों को लेकर किए थे, इसमें वो कहीं भी नजर नही आते।

