सेलाकुई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का NGT ने किया मोके पर निरीक्षण, प्लांट के कारण जहरीली हवा में जीने को मजबूर ग्रामीण।
देहरादून/सेलाकुई– पछवादून संयुक्त समिति द्वारा एनजीटी में कूड़ा घर के खिलाफ दायर अपील के संबंध में एनजीटी द्वारा गठित पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, पर्यावरण बोर्ड नमामि गंगे, शहरी विकास विभाग,नगर निगम,पेयजल विभाग एवम शासन की संयुक्त टीम आज सेलाकुई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में स्थलीय निरीक्षण के लिए पहुंची, मौके पर अव्यवस्था चरम पर थी और अधिकारियों ने ये स्वीकार किया कि हालत गंभीर हैं और यथास्थिति से कोर्ट को रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रेषित की जाएगी,समिति को निरीक्षण के लिए आने वाली टीम की सूचना मिलते ही पछवादून संयुक्त समिति के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और अधिकारियों को उन तथ्यों से भी अवगत कराया जिसे नगर निगम पिछले समय से छुपाने का प्रयास कर रही है।
टीम को लगातार कुड़ेघर से स्थानीय जनता को हो रही परेशानी और निरंतर आ रही दुर्गंध के बारे में भी अवगत कराया गया अब पछवादून संयुक्त समिति को निरक्षण टीम द्वारा कोर्ट को प्रेषित रिपोर्ट का इंतजार है, देखना ये होगा कि कोर्ट को जमीनी हकीकत से रूबरू कराया जाएगा या कोर्ट को गुमराह किया जाएगा पछवादून संयुक्त समिति कोर्ट में काउंटर करने के लिए तैयार है।
पछवादून संयुक्त समिति की तरफ से
चैतन्य अनिल गौड़
राजेंदर राज गंगसारी,प्रकाश भट्ट,राय सिंह,अरुण कुमार अमित अग्रवाल ,व स्थानीय मौजूद रहे।

