पूर्व विधायक के पैर छूने वाले तीन पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर,कांग्रेस ने उठाये सवाल।

पूर्व विधायक के पैर छूने वाले तीन पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर,कांग्रेस ने उठाये सवाल।
Spread the love

रुद्रपुर–ऊधमसिंह नगर में वर्दीधारियों की ऐसी तस्वीर समाने आई जो पुलिस को शर्मसार करने वाली है। जनपद के किच्छा पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के जन्म दिन पर केक काटते समय जन्म दिन पर पहुंचे तीन पुलिस कर्मियों में से दो वर्दी धारी पूर्व विधायक के पैर छूते नज़र आये। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद कुमाऊं के डीआईजी ने वीडियो पर संज्ञान लिया और तत्काल ट्रांसफर कर दिया गया ।

आपको बता दें कि ऊधमसिंहनगर किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें राजेश शुक्ला अपने जन्मदिन पर केक काट रहे हैं और पास खड़े खाकी वर्दी पहने दो सिपाही बारी बारी से शुक्ला के पैर छूते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है ये वीडियो 13 अक्टूबर का है और इस दिन राजेश शुक्ला ने जन्मदिन पर कईं जगहों पर केक काटे थे। ये वीडियो शुक्ला के किच्छा कार्यालय की बताई जा रही है। अब पुलिस कर्मियों द्वारा शुक्ला के पैर छुने पर कांग्रेस सवाल खड़े कर रही है। अब ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

कुमाऊं के डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने वायरल वीडियो पर बताया कि जैसे ही आज वीडियो देखी वैसे ही उन्होंने वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिस कर्मियों का पिथौरागढ़ में ट्रांसफर कर दिया है और विभागीय जांच शुरू कर दी।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *