केदारनाथ की यात्रा अब महज 30 मिनट में होगी पूरी, राष्ट्रीय वन्य जंतु बोर्ड ने रोपवे के निर्माण को दी हरी झंडी।
देहरादून– केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर
केदारनाथ रोपवे और नये ट्रेक को मिली मंजूरी
परियोजना को राष्ट्रीय वन्य जंतु बोर्ड से मिली मंजूरी
राष्ट्रीय वन्य जंतु बोर्ड ने केदारनाथ सेंक्चुरी एरिया में रोपवे के निर्माण को दी स्वीकृति
परियोजना पर एक हजार करोड़ रुपये होंगे खर्च
परियोजना पूरी होने पर सोनप्रयाग से केदारनाथ की यात्रा महज 30 मिनट में होगी पूरी।
केदारनाथ के लिए रोपवे का रास्ता साफ हो गया है इस परियोजना को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से मंजूरी मिल गई है परियोजना पर 1000 करोड़ रुपए खर्च होंगे। केदारनाथ के लिए रोपवे बन जाने के बाद सोनप्रयाग से केदारनाथ की यात्रा महज 30 मिनट में पूरी हो जाएगी रोपवे की क्षमता प्रति घंटा 5000 यात्रियों को ले जाने की होगी। साथ ही राष्ट्रीय वन्य जंतु बोर्ड ने रामबाड़ा से गरुड़ चट्टी तक साढे 5 किलोमीटर पैदल ट्रैक के निर्माण को भी मंजूरी दे दी गई है यह मार्ग 2013 से आपदा में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।
बद्री केदार समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि रोपवे के कार्य को लेकर बहुत तेजी से काम चल रहा है इसके साथ ही उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केदारघाटी को संवारने का काम किया जा रहा है साथ ही जो भी कार्यदाई एजेंसियां हैं उन्होंने अपने सभी मानक पूरे कर लिए हैं जल्द ही केदारनाथ में रोपवे का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

