इंटक कांग्रेस ने किया सचिवालय का घेराव, कर्मचारियों की मांगों के विरोध में किया प्रदर्शन।
देहरादून– उत्तराखंड इंटक कांग्रेस ने आज देहरादून में सचिवालय का घेराव किया.इंटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सचिवालय का घेराव किया…प्रदर्शन में बड़ी संख्या में इंटक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की….प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी नोंक झोंक भी हुई. पुलिस प्रशासन ने सचिवालय से पहले ही बेरिकेडिंग के माध्यम से प्रदर्शनकारियों को रोक लिया. जिसके बाद प्रदर्शनकारी वही धरने पर बैठ गए. वहीं इंटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट का कहना है कि बीजेपी सरकार के राज में हर वर्ग परेशान है सरकार लगातार कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है…जिसके विरोध में आज इंटक कांग्रेस ने सचिवालय का घेराव किया. इस दौरान उन्होने चेतावनी दी की यदि सरकार ने कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को पूरा नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

