प्रसिद्ध उद्योगपति ने किये भगवान बदरी विशाल के दर्शन बद्रीनाथ केदारनाथ के लिए दी 5 करोड़ की भेंट । भगवान बदरी विशाल की पूजा अर्चना और महाभिषेक किया ।

प्रसिद्ध उद्योगपति ने किये भगवान बदरी विशाल के दर्शन बद्रीनाथ केदारनाथ के लिए दी 5 करोड़ की भेंट । भगवान बदरी विशाल की पूजा अर्चना और महाभिषेक किया ।
Spread the love

बदरीनाथ धाम– देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ पहुंच कर भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना और भगवान का महाभिषेक किया । उन्होंने बद्रीनाथ केदारनाथ के लिए 5 करोड़ रुपए की धनराशि भेंट की।
गुरुवार को सुबह बद्रीनाथ पहुंच कर उद्योग पति मुकेश अम्बानी ने आधे घंटे तक भगवान की पूजा अर्चना की । भगवान के दर्शन के बाद मुकेश अम्बानी ने बद्रीनाथ के रावल ईश्वरी प्रसाद नम्बूदरी से भेंट की ।
बद्रीनाथ पहुंचने पर बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने उद्योग पति मुकेश अंबानी का स्वागत किया । बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बताया मुकेश अंबानी जी की भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार में पूरी आस्था है । हमेशा वे यह यहां आते हैं। कहा मुकेश अम्बानी जी ने इस बार बद्रीनाथ केदारनाथ के लिए 5 करोड़ रुपए भेंट किये हैं ।

मुकेश अंबानी अक्सर बद्रीनाथ मंदिर जाते रहते हैं। मुकेश अंबानी और उनका परिवार बाबा केदार का भक्त है। जिस कारण वह इससे पहले भी कई बार केदारनाथ में दर्शनों को आ चुके हैं। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बताया कि मुकेश अंबानी की बगवान बदरी विशाल और बाबा केदार में पूरी आस्था है। हमेशा वो यहां आते हैं।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *