मेष से मीन राशि तक का जानें राशिफल, इन राशि वालो को रहना होगा सावधान।
दैनिक राशिफल
सोमवार 10 अक्टूबर 2022
देहरादून– हिन्दू पंचांग के अनुसार 10 अक्टूबर 2022, सोमवार का दिन मेष से मीन राशि तक के लोगों को लिए महत्वपूर्ण है,
पंचांग के अनुसार आज का दिन विशेष है, कार्तिक मास का कृष्ण पक्ष आरंभ हो चुका है, आज प्रतिपदा की तिथि है, रेवती नक्षत्र और चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहा है, सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन धन, दांपत्य जीवन, शिक्षा, करियर, बिजनेस और सेहत आदि के लिए कैसा रहेगा? जानते हैं आज का राशिफल ।
मेष राशि का राशिफल(Aries) 10 अक्टूबर 2022
मेष राशि के लिए दिन मान सम्मान मे वृद्धि दिलाने वाला रहेगा, आपको किसी व्यक्ति पर ज्यादा विश्वास करने से बचना होगा, आपकी कोई पिछली की हुई गलती आज आपके लिए समस्या बनेगी, जिसके कारण आपको परेशानी हो सकती है, आज आप अपने लक्ष्य को पकड़कर आगे बढ़ेंगे, तो आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे।
वृषभ राशि (Taurus) राशिफल 10 अक्टूबर 2022
वृषभ राशि के जातकों को आज कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने व्यवहार में अनुकूलता बनाए रखे. कार्य क्षेत्र में आज किसी भी काम में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है. आज यदि आप किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से ऋण लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।
मिथुन राशि (Gemini) राशिफल 10 अक्टूबर 2022
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है. आज आपको यदि संतान के कैरियर की चिंता सता रही थी, तो उसमे आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें अभी किसी निर्णय को लेने में बहुत ही सोच विचार करना चाहिए, नहीं तो बाद में इसके लिए पछतावा होगा. आज आप अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer)राशिफल 10 अक्टूबर 2022
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आज आपको किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति होने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा. आज लो परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं. छोटे बच्चे आज आपसे किसी चीज की फरमाइश करेंगे, जिसे आप पूरी भी अवश्य करेंगे, the लेकिन आपकी कोई इच्छा पूरी होने से आप परिवार में आज किसी पूजा-पाठ भजन कीर्तन आदि का आयोजन करा सकते हैं।
सिंह राशि (Leo)राशिफल 10 अक्टूबर 2022
सिंह राशि के राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. आज यदि आपका कोई कानून संबंधित मामला चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है. आज आपको परिवार में भाई बहनों से चल रहे वाद-विवाद को बातचीत करके सुलझाना होगा, नहीं तो वह लंबा चल सकता है. आपको आज वरिष्ठ सदस्यों द्वारा कैरियर में आ रही समस्या का समाधान मिलने से प्रसन्न रहेंगे।
कन्या राशि (Virgo) राशिफल 10 अक्टूबर 2022
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशनुमा रहने वाला है. आज विदेशो से शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है, लेकिन आपको आज स्वास्थ्य में चल रही किसी भी समस्या को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो वह बाद में कोई बीमारी बन सकती है. आज आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करेगा, जिससे मिलकर पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे।
तुला राशि (Libra)राशिफल 10 अक्टूबर 2022
तुला राशि के जातक आज कार्य क्षेत्र में जितनी मेहनत करेंगे, उन्हें उसका पूरा फल मिलेगा, लेकिन छोटे व्यापारियों को आज कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आज आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं की खरीदारी करते समय अपने आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करे, तो बेहतर रहेगा. परिवार में लोग आज आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे और आपको कोई सरप्राइस भी दे सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)राशिफल 10 अक्टूबर 2022
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहेगा. आपको आज किसी निवेश संबंधी सूचना का जिक्र अपने परिवार के सदस्यों से अवश्य करना होगा. बिजनेस कर रहे लोग आज अपनी पिछली योजनाओं को शुरू करके अच्छा धन कमा सकते हैं, लेकिन आज यदि आपने किसी से उधार लिया, तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा, इसलिए सावधान रहें।
धनु राशि (Sagittarius)राशिफल 10 अक्टूबर 2022
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन ऊर्जावान रहेगा. आज आप अपनी एनर्जी को अच्छे कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, जो विद्यार्थी कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, वह आज अपना पूरा फोकस काम पर लगाएं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ दिन समस्या रहेगी, उसके बाद ही उन्हें उसका समाधान मिलता नजर आ रहा है. आपकी माताजी से आज आप किसी बात पर उलझ सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn)राशिफल 10 अक्टूबर 2022
मकर राशि के जातकों के लिए दिन आज खुशियां लेकर आएगा. आज आप अपनी किसी महत्वपूर्ण जानकारी को किसी से भी शेयर करने से बचे, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते है, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें आज कोई बड़ा निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा, नहीं तो उन्हें नुकसान हो सकता है. आज यदि आपका परिवार में कोई पैतृक संबंधी संपत्ति संबंधित बटवारा चल रहा है, तो आज वह हो सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius)राशिफल 10 अक्टूबर 2022
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. आज कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा और आपको मान सम्मान मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपके कुछ गुप्त शत्रु आज आपके ऊपर वार कर सकते हैं, जिनकी रणनीति को आपको समझना होगा. आपको आज किसी मन मुताबिक काम को करने से बचना होगा।
मीन राशि (Pisces) राशिफल 10 अक्टूबर 2022
मीन राशि के जातको के लिए दिन सुखमय रहने वाला है. आप परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन होने से व्यस्त रहेंगे और परिजनों का आना-जाना भी लगा रहेगा. आपको आज किसी नई संपत्ति की प्राप्ति भी होती दिख रही है. आप आज जीवनसाथी के कैरियर में आ रही समस्या के लिए अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं, जिसके बाद उन्हें कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है।

